khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

चारधाम के दृष्टिगत डीएम एवं एसएसपी ने मुनिकीरेती एवं तपोवन क्षेत्र में प्रस्तावित पार्किंगों को लेकर किया स्थलीय निरीक्षण।”

चारधाम के दृष्टिगत डीएम एवं एसएसपी ने मुनिकीरेती एवं तपोवन क्षेत्र में प्रस्तावित पार्किंगों को लेकर किया स्थलीय निरीक्षण।”

आज गुरुवार को जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल द्वारा मुनिकीरेती एवं तपोवन क्षेत्रांतर्गत टूरिस्ट की बढ़ती संख्या एवं चारधाम के मद्देनजर जिला विकास प्राधिकरण एवं यूआईआईडीबी द्वारा प्रस्तावित पार्किंग निर्माण एवं विस्तारीकरण को लेकर निरीक्षण किया गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि चारधाम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था को देखते हुए पार्किंगों का निर्माण किया जाना आवश्यक है।

इस दौरान खारास्रोत में पार्किंग विस्तारीकरण, तपोवन तिराह में रोड़ के ऊपर एवं नीचे पार्किंग निर्माण, नगर पंचायत तपोवन कार्यालय, एचडीएफसी बैंक एवं पुलिस स्टेशन के सम्मुख पार्किंग को लेकर चिन्हित स्थलों का निरीक्षण किया गया।

इस अवसर पर यूआईआईडीबी कंसल्टेंसी के टीम लीडर निशीथ श्रीवास्तव ने खारास्रोत में पार्किंग विस्तारीकरण को लेकर बनाए गए सर्वे प्लान के बारे में जानकारी दी।

जिलाधिकारी ने सभी प्रस्तावित पार्किंगों में बस, कार पार्किंग क्षमता, गाड़ियों के प्रवेश एवं निकासी, शौचालय, बफर स्पेस, बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य एवं सुचारू यातायात व्यवस्था आदि को लेकर चर्चा की गई।

इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष तपोवन विनीता बिष्ट, एसडीएम नरेंद्रनगर आशीष घिल्डियाल, सहायक अभियंता डीडीए पंकज पाठक, तहसीलदार नरेंद्रनगर ए.पी. उनियाल, यूआईआईडीबी से उत्कर्ष एवं आश्रिति आदि अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थिति रहे।

 

Related posts

ब्रेकिंग:-लावारिस अवस्था में मिले भाई-बहन के माता-पिता एवं परिजनों की तलाश।

khabaruttrakhand

कुमाऊँ मण्डल विकास निगम प्रबंधन निदेशक डॉ श्री तिवारी ने क्याकिंग सेंटर का किया उदघाटन।

khabaruttrakhand

भिलंगना ब्लॉक के इस रा०ई०का० में एक दिवसीय आपदा संबंधी/त्वरित राहत-बचाव कार्य एवं जगरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA), टिहरी गढ़वाल द्वारा प्रशिक्षण

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights