khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

“आपदा प्रभावित क्षेत्र में हेलीकॉप्टर सेवा से 52 राशन किट पहुंचाई गईं” “प्रभावित परिवारों को मौके पर ही वितरित हुए आर्थिक सहायता चेक।

“आपदा प्रभावित क्षेत्र में हेलीकॉप्टर सेवा से 52 राशन किट पहुंचाई गईं”

“प्रभावित परिवारों को मौके पर ही वितरित हुए आर्थिक सहायता चेक”

“जनपद टिहरी के धनोल्टी में सकलाना पट्टी के रगडगांव इंटर कॉलेज में हेली सेवा द्वारा पहुंचाया गया राशन”

शासन द्वारा आज शुक्रवार को जिला प्रशासन की मांग पर धनोल्टी तहसील अंतर्गत रगड़ गाँव के आपदा प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री पहुंचाई गई।

अवगत है कि जनपद में आपदा प्रभावित क्षेत्रों में जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल एवं जनप्रतिनिधियों के आपदा को लेकर लगातार दौरे जारी हैं।

इन क्षेत्रों में आपदा क्षति का जायजा लेने के साथ ही प्रभावितों को राहत पहुंचाने का कार्य त्वरित गति से किये जाने में प्रयास जारी है।

इसी क्रम में धनोल्टी तहसील अंतर्गत रगड़गाँव के आपदा प्रभावित परिवारों को आज हेलीकॉप्टर सेवा के माध्यम से 52 राशन किट पहुँचाई गईं।

इसके साथ ही प्रभावित परिवारों को मौके पर ही आर्थिक सहायता के चेक भी वितरित किए गए, ताकि उन्हें त्वरित राहत मिल सके।

इस मौके पर धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार और अपर जिलाधिकारी अवधेश कुमार द्वारा तहसील धनोल्टी के रगड़गांव पहुँच कर आपदा प्रभावितों से संवाद कर समस्याओं की जानकारी ली और हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।

इस मौके पर तहसीलदार धनोल्टी बिरम सिंह पंवार सहित स्वास्थ्य, पेयजल, लघु सिंचाई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

 

Related posts

ब्रेकिंग:-श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में पारंपरिक चिकित्सा और योग विषय पर यूथ20 सम्मेलन का आयोजन।

khabaruttrakhand

Uttarakhand सरकार ने बाहरी लोगों को कृषि संपत्ति खरीदने से रोकने के लिए राज्य में कृषि और बागवानी भूमि की खरीद पर प्रतिबंध लगा

cradmin

इस विद्यालय के एनएसएस स्वयं सेवियों के द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights