khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिविशेष कवरस्टोरी

शराब पीकर वाहन चलाने पर चालक गिरफ्तार, वाहन सीज।

“शराब पीकर वाहन चलाने पर चालक गिरफ्तार, वाहन सीज”

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल के निर्देशानुसार सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात नियमों के प्रभावी अनुपालन हेतु परिवहन विभाग द्वारा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में आज टिहरी–बौराड़ी क्षेत्र में सघन प्रवर्तन कार्यवाही की गई। अभियान के दौरान मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत बिना हेलमेट, बिना पंजीयन, बिना बीमा, बिना कर, ओवरलोड, ओवरस्पीड, एचएसआरपी तथा बिना लाइसेंस वाहन संचालित करने जैसे विभिन्न अभियोगों में कुल 15 वाहनों के चालान किए गए।

जांच के दौरान एक व्यक्ति शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पाया गया, जिस पर संबंधित वाहन को सीज किया गया तथा चालक को टिहरी पुलिस के सुपुर्द किया गया।

प्रवर्तन कार्यवाही के दौरान नरेंद्र मियां (प्रवर्तन अधिकारी), अनंतराम रावत, नवीन, अर्जुन (परिवहन सहायक निरीक्षक), मोनिका (प्रवर्तन आरक्षी) तथा नरेश (होमगार्ड) उपस्थित रहे।

परिवहन विभाग द्वारा आमजन से यातायात नियमों का पालन करने एवं सुरक्षित वाहन संचालन की अपील की गई है।

 

Related posts

Dehradun: सिंगली गाँव में चार साल के बच्चे को आंगन से उठाकर ले गया गुलदार, Police की रातभर की खोज के बाद बच्चे का शव जंगल से मिला

khabaruttrakhand

Uttarakhand : खिलाड़ियों को नौकरी में चार प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण को वित्त और कार्मिक की मंजूरी, लाया जाएगा विधेयक

cradmin

बिग ब्रेकिंग:-घनसाली विधानसभा के इस क्षेत्र में आकाशीय बिजली का कहर।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights