khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिविशेष कवरस्टोरी

यातायात फिलिंग स्टेशन एवं कॉमन सर्विस सेंटरों का औचक निरीक्षण।

यातायात फिलिंग स्टेशन एवं कॉमन सर्विस सेंटरों का औचक निरीक्षण”

आज दिनांक 18 दिसम्बर 2025 को उपजिलाधिकारी टिहरी संदीप कुमार द्वारा नगर पालिका परिषद नई टिहरी क्षेत्र अंतर्गत यातायात फिलिंग स्टेशन, बौराड़ी एवं विभिन्न कॉमन सर्विस सेंटरों (CSC) का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान यातायात फिलिंग स्टेशन बौराड़ी में पेट्रोल एवं डीजल की गुणवत्ता, डेंसिटी तथा नोजल द्वारा वितरित की जा रही ईंधन की मात्रा की जांच की गई, जो जांच में मानक के अनुरूप सही पाई गई।

हालांकि निरीक्षण के समय पेट्रोल पंप पर अग्निशमन (फायर) से संबंधित उपकरण अद्यतन स्थिति में नहीं पाए गए, जिस पर संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इसी क्रम में कॉमन सर्विस सेंटरों पर की गई छापेमारी की कार्यवाही के दौरान पोस्ट ऑफिस में स्थित कॉमन सर्विस सेंटर से कई आधार कार्ड एवं अन्य प्रमाण पत्र बरामद किए गए।

इस मौके पर संचालक द्वारा रेट लिस्ट चस्पा नहीं की गई थी। उक्त अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित संचालक के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की गई।

प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया कि आमजन को पारदर्शी एवं सुरक्षित सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस प्रकार की निरीक्षण एवं प्रवर्तन कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

 

Related posts

ब्रेकिंग:-एम्स में राज्यभर के फार्मासिस्ट और डेटा इंट्री ऑपरेटरों की वायरल हेपेटाइटिस कंट्रोल प्रोग्राम के तहत प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन

khabaruttrakhand

मुख्यमंत्री ने वीर शिरोमणि माधोसिंह भंडारी राजकीय औद्योगिक कृषि विकास मेले का किया उद्घाटन, क्षेत्र के विकास में की कई घोषणाएं।

khabaruttrakhand

जनपद टिहरी में उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी सम्मान समारोह का भव्य आयोजन, टिहरी के 90 उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारियों को जिला मुख्यालय में किया गया सम्मानित।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights