khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीनैनीतालप्रभावशाली व्यतिविशेष कवर

परीक्षा के मद्देनजर परीक्षार्थी व अभिभावक संयम ,धैर्य बनाये रखें। ललित रयाल।

स्थान। नैनीताल।
परीक्षा के मद्देनजर परीक्षार्थी व अभिभावक संयम ,धैर्य बनाये रखें। ललित रयाल।
रिपोर्ट। ललित जोशी।
नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल समेत तमाम जनपदों में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की परीक्षा होनी है। जिसके लिए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने परीक्षार्थियों व अभिभावकों से परीक्षा के मद्देनजर संयम ,धैर्य, और सकारात्मक दृष्टिकोण बनाये रखने की अपील की है।
उन्होंने जिले के समस्त परीक्षार्थियों को अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए अपने संदेश में कहा कि परीक्षा के दौरान कोई भी हड़बड़ी न करें जो पढ़ाई की गई है उसको पुनः अच्छी तरह पड़े दोहराये। जीवन की यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव अवश्य है, किंतु इसे भय, तनाव अथवा असहनीय दबाव का कारण नहीं बनने दिया जाना चाहिए।
परीक्षाएँ ज्ञान और अभ्यास की परख होती है, न कि किसी छात्र के व्यक्तित्व, प्रतिभा या भविष्य का अंतिम निर्णय।
उन्होंने परीक्षार्थियों से आग्रह किया कि वे अपनी दिनचर्या को सरल, संतुलित और नियमित रखें। पर्याप्त विश्राम, समयबद्ध अध्ययन और स्वस्थ मन:स्थिति के साथ परीक्षा देने से ही वास्तविक क्षमता का श्रेष्ठ प्रदर्शन संभव हो पाता है। अत्यधिक अंक प्राप्त करने की चिंता कई बार सहज ज्ञान को भी बाधित कर देती है, जबकि स्वाभाविक और शांत मन से किया गया प्रयास अधिक प्रभावी सिद्ध होता है।
जिलाधिकारी ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वे बच्चों पर अनावश्यक अपेक्षाओं का बोझ न डालें। इस समय बच्चों को दबाव या भय नहीं, बल्कि विश्वास, सहारा और स्नेह की आवश्यकता है।

वहीं उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी की क्षमता भिन्न होती है और सफलता के मार्ग भी अनेक हैं, यह समझ विकसित करना आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

जिला अधिकारी ने यह भी कहा कि अंक जीवन का एक पड़ाव निर्धारित कर सकते हैं, किंतु जीवन की दिशा नहीं। संयम, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच ही दीर्घकालीन सफलता की आधारशिला होती है।

Related posts

Harish Rawat ने Lok Sabha में घुसपैठियों की तुलना Bhagat Singh से करने की निंदा की, इसे अनुचित बताया, कहा कि Bhagat Singh के बलिदान की तुलना

khabaruttrakhand

Road show:-दिल्ली में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर समिट 2023 के रोड शो में लगभग 19385 करोड रुपए के एमओयू ।

khabaruttrakhand

जिला सभागार नई टिहरी में विधान सभा क्षेत्र टिहरी के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित, जिसमें विधायक टिहरी एवं जिलाधिकारी सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि रहे उपस्थित।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights