khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

पुलिस को बड़ी मिली सफलता। 27 लाख कीमत की स्मेक के साथ दो नशातस्करो को पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस ने पाया इनाम।

स्थान। नैनीताल
पुलिस को बड़ी मिली सफलता।
27 लाख कीमत की स्मेक के साथ दो नशातस्करो को पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस ने पाया इनाम।

रिपोर्ट। ललित जोशी

नैनीताल। सरोवर नगरी व उसके आसपास समेत पूरे जनपद में नशा तस्करों की धर पकड़ के लिए नैनीताल एसएसपी डॉक्टर मंजूनाथ के नेतृत्व में नशामुक्त उत्तराखंड मिशन को लगातार साकार कर रही है नैनीताल जनपद की पुलिस इसी दौरान काठगोदाम पुलिस ने एक बहुत बड़ी सफलता हासिल की है जिसमें दो नशा तस्करों आनन्द सिंह रावत के कब्बे से 68.35 ग्राम व रोहित थापा उपरोक्त के कब्जे से 22.75 ग्राम स्मेक बरामद की गई है जो कि 91.10 ग्राम स्मैक जिसकी कीमत करीब 27 लाख रुपये लगभग होगी।

एसएसपी नैनीताल डॉक्टर मंजुनाथ टी०सी० द्वारा जनपद को नशामुक्त बनाये जाने हेतु सभी प्रभारियों को अवैध रूप से नशा तस्करी में लिप्त तस्करों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए है।

उक्त क्रम में एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष काठगोदाम विमल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान *वन विभाग का जू डम्पिंग जोन बागजाला के पास से 02 तस्करों को 91.10 ग्राम स्मैक स्मैक* के साथ गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वे स्मैक को पिंचू निवासी शक्तिफार्म सितारगंज, उधम सिंह नगर से खरीद कर लाते थे और हल्द्वानी में बेचते थे, जिसकी तलाश व गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को हिरासत में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है
एसएसपी ने पुलिस टीम जिससे उप निरीक्षक दिलीप कुमार (प्रभारी चौकी मल्ला काठगोदाम) सुरेन्द्र सिंह (चौकी मल्ला काठगोदाम)त्रिलोक रोतेला (एसओजी)
भानू प्रताप (एसओजी) शामिल हैं उनको सराहनीय कार्य करने के लिए 2000 रुपये पुरुस्कृत करने की घोषणा की गई है।
साथ ही दोनों अभियुक्तों के आपराधिक रिकॉर्ड की छान बीन की जा रही है।
इस क्रम में एसपी मनोज कत्याल ने बताया मुख्यमंत्री के सख्त निदेर्शों के चलते व एसएसपी के मार्गदर्शन में सघन अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा इसमें से एक अभियुक्त का पहले भी अपराधिक रिकॉर्ड रहा है। दोनों को सलाखों के पीछे भेजने की तैयारी चल रही है।

Related posts

ओलावृष्टि से उद्यानिकी फसलों को नुकसान, प्रशासन सहायता हेतु तत्पर।

khabaruttrakhand

आवासीय भवन में लगी आग पर देर रात्रि को फायर व पुलिस की टीम ने स्थानीय लोगों के सहयोग से पाया काबू।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंगः-विधायक महेश जीना ने तल्ला मानिला देवी मन्दिर में परिवार के साथ पूजा अर्चना की।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights