khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीनैनीतालविशेष कवरस्टोरी

जिलाधिकारी कार्यालय के समीप बनी कार पार्किंग में अधिवक्ता पूरन सिंह भाकुनी ने कनपटी पर गोली मारकर कर ली आत्महत्या।

ब्रेकिंग न्यूज़।
स्थान। नैनीताल।
जिलाधिकारी कार्यालय के समीप बनी कार पार्किंग में अधिवक्ता पूरन सिंह भाकुनी ने कनपटी पर गोली मारकर कर ली आत्महत्या। शोक में डूबा नैनीताल।

रिपोर्ट। ललित जोशी।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में उस समय सनसनी फैल गयी, जब जिलाधिकारी कार्यालय के समीप बनी पार्किंग में वरिष्ठ अधिवक्ता पूरन सिंह भाकुनी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कार के अंदर बरामद हुआ।
अधिवक्ता पूरन सिंह भाकुनी ने अपनी कनपटी पर सटाकर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कार पार्किंग में खड़ी थी तभी गोली चलने की आवाज आई।
जैसे ही गोली की आवाज सुनाई दी, लोग मौके की तरफ भागे। लेकिन लोगों के पहुंचने से पहले ही कनपटी के पास गोली लग चुकी थी। पार्किंग संचालक ने इसकी सूचना अधिवक्ताओं व पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार की जांच की, जिसमें अधिवक्ता के हाथ में पिस्टल मिली।
वहीं कार के भीतर से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। सूत्रों के मुताबिक सुसाइड नोट में अधिवक्ता ने अपनी गंभीर बीमारी से परेशान होकर यह कदम उठाने की बात कही है।
उन्होंने अपने पत्र में कुमाऊं आयुक्त, जिलाधिकारी और एसएसपी से पत्नी का ख्याल रखने की अपील भी की है। ताकि वह कोई गलत कदम न उठाएं।
हालांकि पुलिस ने अभी तक सुसाइड नोट की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है, जो साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।

अधिवक्ता पूरन भाकुनी के निधन का समाचार सुनते ही न्यायालय परिसर समेत नैनीताल में शोक की लहर दौड़ पड़ी।

Related posts

Lok Sabha Election: 22 से 27 मार्च तक होंगे प्रत्याशियों के नामांकन, Uttarakhand BJP ने किया तारीखों का एलान

cradmin

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखण्ड चार धाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत एवं चारों धामों के पुरोहितों ने भेंट की।

khabaruttrakhand

हरिद्वार में हर की पौड़ी से कांग्रेस की ‘केदारनाथ धाम प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा’ की हुई शुरुआत ।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights