khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराजनीतिक

SOS बालग्राम बौराड़ी में दो नए फैमिली होम शुरू, समिति ने किया निरीक्षण SOS बालग्राम बौराड़ी में बच्चों की देखभाल एवं सुविधाओं का निरीक्षण।

SOS बालग्राम बौराड़ी में दो नए फैमिली होम शुरू, समिति ने किया निरीक्षण

SOS बालग्राम बौराड़ी में बच्चों की देखभाल एवं सुविधाओं का निरीक्षण

अपर जिलाधिकारी ने किया SOS बालग्राम के नए फैमिली होम का निरीक्षण

अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी द्वारा जनपद टिहरी में आज SOS चिल्ड्रन्स बालग्राम बौराड़ी के हाउस नं. 4 एवं हाउस नं. 5 में समिति के साथ निरीक्षण किया गया।

SOS बालग्राम भारत अपने Family Like Care (FLC) प्रोग्राम के माध्यम से बच्चों को पारिवारिक वातावरण, अच्छी शिक्षा, उचित पालन-पोषण, स्वास्थ्य सुविधाएँ, भावनात्मक सहयोग तथा उनके बेहतर भविष्य के लिए सुरक्षित एवं सकारात्मक वातावरण प्रदान कर रहा है। इसके साथ ही बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न शैक्षिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियाँ भी संचालित की जाती हैं।

SOS चिल्ड्रन्स विलेज भारत के 22 विभिन्न राज्यों में अपनी सेवाएँ प्रदान कर रहा है। इसके अतिरिक्त, SOS बालग्राम बौराड़ी अपने Family Strengthening Program (FSP) के माध्यम से समुदाय क्षेत्रों जैसे मुस्लिम मोहल्ला, केमशारी, निर्मला आवास आदि में लगभग 350 बच्चों को विभिन्न सुविधाएँ प्रदान कर रहा है।

आज SOS बालग्राम बौराड़ी के Family Like Care Program में दो नए फैमिली होम — हाउस नं. 4 एवं हाउस नं. 5 — जोड़े गए हैं। समिति द्वारा दोनों नए फैमिली होम का निरीक्षण किया गया तथा बच्चों के लिए उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, देखभाल एवं पारिवारिक वातावरण की सराहना की गई।

इस अवसर पर डॉ. रीना सिंह — मनोवैज्ञानिक, डॉ. बृजेश डोभाल– ए.सी.एम.ओ., प्रेम सिंह मंगाई — अधिवक्ता, अमिता रावत — जे.जे.बी. सदस्य, पूनम खंड — शिक्षा अधिकारी, नवीन भट्ट — संरक्षण अधिकारी, सुखदेव बहुगुणा — विधि परामर्श शिक्षा अधिकारी, शशांक चतुर्वेदी — AVD, SOS चिल्ड्रन्स विलेज बौराड़ी
साक्षी — एजुकेशनल को-वर्कर एवं निशा पांडेय — FSP सीनियर को-वर्कर उपस्थित रहे।

Related posts

कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल ने जगह जगह फूंके मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और भाजपा के पुतले।

khabaruttrakhand

एकजुटता, और सक्रिय भागेदारी से ही कांग्रेस को सशक्त बनाया जा सकता है। सुनीता गावड़े।

khabaruttrakhand

बिग ब्रेकिंग:-दिनांक 28 नवंबर से 01 दिसंबर 2023 तक देहरादून में होगा 6वाँ विश्व आपदा प्रबन्धन सम्मेलन , पद्म विभूषित अमिताभ बच्चन होंगे सम्मेलन के ब्रांड एंबेसडर।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights