khabaruttrakhand
टिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

वित्तीय समावेशन एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता हेतु सैचुरेशन कैंप आयोजित।

वित्तीय समावेशन एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता हेतु सैचुरेशन कैंप आयोजित*

वित्त मंत्रालय के अधीन वित्तीय सेवा विभाग (Department of Financial Services-DFS) के निर्देशानुसार आज अग्रणी बैंक कार्यालय, नई टिहरी द्वारा विकास खंड चंबा के सभागार में सैचुरेशन कैंप का आयोजन किया गया।

कैंप में जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक मनीष मिश्रा द्वारा उपस्थित जनसमूह को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY), प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY), अटल पेंशन योजना (APY), प्रधानमंत्री जनधन योजना (PMJDY), री-केवाईसी (Re-KYC) सहित विभिन्न वित्तीय समावेशन योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने लोगों से इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने तथा अन्य लोगों को भी इनके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर बताया गया कि जनपद की सभी 1049 ग्राम पंचायतों में वित्तीय समावेशन एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु ऐसे जागरूकता एवं सैचुरेशन कैंप आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से शत-प्रतिशत आच्छादित किया जा सके।

कैंप में ब्लॉक प्रमुख चंबा सुमन सजवाण, सहायक खंड विकास अधिकारी चंबा जंगी लाल आर्य, ब्लॉक मिशन मैनेजर चंबा चन्द्र मोहन उनियाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में लगभग 120 लोगों ने प्रतिभाग कर योजनाओं की जानकारी प्राप्त की तथा लाभ लेने हेतु अपनी रुचि व्यक्त की।

Related posts

दुःखद खबर:- श्रीनगर – ऋषिकेश मोटर मार्ग पर ट्रक दुर्घटनाग्रस्त 2 की मौत, 7 अन्य घायल ।

khabaruttrakhand

BigBreaking:-अब बिना सहारे के सीढ़ी चढ़ेगा 58 वर्षीय व्यक्ति, फेफड़ों में भर चुका था पानी, किडनी भी थी खराब,हार्ट कर रहा था 20% काम, ऐसे में बिना ओपन हार्ट सर्जरी चिकित्सको ने किया ये शानदार कार्य।

khabaruttrakhand

बूढाकेदार बाढ सुरक्षात्मक कार्यों में लीपापोती का आरोप। करोडों रुपये की योजना का हो रहा बंटा धार।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights