khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराजनीतिकविशेष कवर

सेवा पखवाड़ा’ में विभागीय स्टॉलों के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को मिली विभिन्न योजनाओं की जानकारी एवं लाभ।

‘सेवा पखवाड़ा’ में विभागीय स्टॉलों के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को मिली विभिन्न योजनाओं की जानकारी एवं लाभ*

“सेवा, सुशासन एवं समर्पण” के अंतर्गत आयोजित “सेवा पखवाड़ा” के शुभारंभ अवसर पर शनिवार को बौराड़ी नगर पालिका परिषद परिसर में विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित स्टॉल लगाए गए। इन स्टॉलों के माध्यम से आमजन को सरकार की योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही पात्र लाभार्थियों को विभिन्न सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग, आयुर्वेद विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, समाज कल्याण विभाग, कृषि विभाग, उद्यान विभाग, मत्स्य विभाग, पशुपालन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, पेयजल विभाग, श्रम विभाग, सेवायोजन विभाग, पर्यटन विभाग, शिक्षा विभाग तथा सैनिक कल्याण विभाग द्वारा अपने-अपने विभागीय स्टॉल स्थापित किए गए। विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आगंतुकों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई तथा पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण एवं आवश्यक सहायता भी प्रदान की।

इस अवसर पर पुलिस विभाग द्वारा साइबर अपराधों की रोकथाम एवं डिजिटल सुरक्षा को लेकर विशेष जनजागरूकता अभियान चलाया गया। लोगों को ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव, साइबर सुरक्षा उपायों तथा हेल्पलाइन सेवाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

प्रदेश के माननीय कृषि एवं कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण मंत्री तथा जनपद के प्रभारी मंत्री श्री गणेश जोशी ने कार्यक्रम स्थल पर लगाए गए सभी विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से विभागीय योजनाओं की जानकारी प्राप्त की तथा निर्देश दिए कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुँचाया जाए। उन्होंने कहा कि “सेवा पखवाड़ा” का उद्देश्य शासन की योजनाओं को अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुँचाकर उन्हें अधिक से अधिक लाभान्वित करना है।

Related posts

मुख्यमंत्री ने नई टिहरी में आयोजित ‘‘बेटी-ब्वारयूं कु कौथिग‘‘ में किया प्रतिभाग’ ’₹415 करोड़ लागत की 160 योजनाओं का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण एवं शिलान्यास’

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-26 सितंबर से होगी रामलीला मंचन की धूम ,रिहलर्स की चल रही तैयारी।

khabaruttrakhand

कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ ब्रह्म महोत्सव, यहां किया जा रहा आयोजित ।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights