khabaruttrakhand
उत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

जाख-डोबरा मोटर मार्ग व डोबरा चांठी पार्किंग का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, व्यू प्वाइंट व सेल्फी प्वाइंट के विकास की ली जानकारी।

*जाख-डोबरा मोटर मार्ग व डोबरा चांठी पार्किंग का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, व्यू प्वाइंट व सेल्फी प्वाइंट के विकास की ली जानकारी*
‎
जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने जाख-डोबरा मोटर मार्ग एवं डोबरा चांठी पार्किंग में किए जा रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यदायी संस्था के अधिकारियों ने मार्ग पर प्रस्तावित व्यू प्वाइंट, सेल्फी प्वाइंट तथा इनके समीप प्रस्तावित छोटी पार्किंग के लिए चयनित स्थलों का निरीक्षण कराया।
‎
‎व्यू प्वाइंट एवं सेल्फी प्वाइंट के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि यहां आने वाले पर्यटकों एवं स्थानीय लोगों के लिए पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
वहीं उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि जिन स्थानों पर सड़क चौड़ीकरण का कार्य अभी शुरू नहीं हुआ है, वहां शीघ्र कार्य प्रारंभ किया जाए। उन्होंने कहा कि चौड़ीकरण का कार्य निर्धारित नियमों एवं मानकों के अनुरूप किया जाए। जहां ग्रामीणों की आपत्तियां अथवा किसी प्रकार की दिक्कतें सामने आ रही हैं, वहां संबंधित ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं का समाधान करते हुए कार्य प्रारंभ कराया जाए।
‎
‎डोबरा चांठी पार्किंग के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्रस्तावित कार्यों एवं सुविधाओं की विस्तृत जानकारी ली। संबंधित अधिकारियों ने बताया कि पार्किंग में 49 चार पहिया वाहनों, 4 ईवी चार पहिया वाहनों, 6 असेंबल पार्किंग वाहनों, 120 दुपहिया वाहनों तथा 8 बसों के लिए पार्किंग की व्यवस्था प्रस्तावित है। इसके अतिरिक्त परिसर में स्थानीय उत्पादों के लिए हाट बाजार, प्रोडक्शन सेंटर, ओपन थिएटर सहित अन्य सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
‎
‎जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पार्किंग एवं इससे जुड़े क्षेत्र को स्थानीय स्वरूप के अनुरूप हेरिटेज लुक दिया जाए। उन्होंने सभी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश देते हुए कहा कि डोबरा क्षेत्र पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए यहां विकसित की जा रही सुविधाएं पर्यटकों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर तैयार की जाएं।
‎
‎*प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डोबरा का भी किया निरीक्षण*
‎
‎इसके बाद जिलाधिकारी ने डोबरा चांठी पार्किंग परिसर में संचालित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डोबरा का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए प्रभारी अधिकारी से केंद्र के संचालन की अवधि, इसके अंतर्गत आने वाले गांवों, स्वीकृत पदों के सापेक्ष कार्यरत कार्मिकों तथा उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में आवश्यक व्यवस्थाएं बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।
‎
‎निरीक्षण के दौरान प्रोजेक्ट मैनेजर एडीबी अमित रुसिया, अधिशासी अभियंता लोनिवि चंबा राजेंद्र सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
‎
‎*

Related posts

जनपद में बीएसएनएल टावरों की स्थापना में आ रही दिक्कतों एवं नेटवर्क समस्या को लेकर हुई बैठक में बीएसएनएल विभाग के सक्षम अधिकारी के न पहुंचने पर अपर जिला मजिस्ट्रेट के.के. मिश्रा ने व्यक्त की नाराजगी।

khabaruttrakhand

राज्य सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तहत बुधवार को कूड़े के सोर्स सेग्रीगेशन हेतु वार्ड नबर 7 से चलाया गया वृहद स्वच्छता अभियान।

khabaruttrakhand

BJP को हराने के लिए Uttarakhand में भी एक्टिव हो गई Congress, विशेष अभियान का आयोजन; BJP पर गरज रहे कार्यकर्ता

cradmin

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights