khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत दावे-आपत्तियों के निस्तारण की जिलाधिकारी ने की समीक्षा।

‎*कार्यालय जिला सूचना अधिकारी, टिहरी गढ़वाल।*
‎
‎विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत दावे-आपत्तियों के निस्तारण की जिलाधिकारी ने की समीक्षा।

‎टिहरी गढ़वाल। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने रविवार को कैंप कार्यालय से विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद की समस्त छह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के साथ वर्चुअल माध्यम से समीक्षा बैठक की।
‎
‎बैठक में आलेख्य प्रकाशन के उपरांत अर्ह नागरिकों एवं निर्वाचकों से प्राप्त दावे एवं आपत्तियों के नियमानुसार निस्तारण की प्रगति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने प्रारूप-6, 7 एवं 8 के माध्यम से प्राप्त दावे-आपत्तियों की प्रारंभिक जांच, डिजिटाइजेशन एवं निस्तारण की प्रक्रिया की जानकारी ली। साथ ही दावे-आपत्तियों के संबंध में संबंधित पक्षों को नोटिस प्रेषित करने, सुनवाई करने तथा सुपर चेकिंग की कार्यवाही के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
‎
‎उन्होंने कहा कि प्राप्त दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण निर्धारित नियमों एवं प्रक्रिया के अनुसार समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से सुनिश्चित किया जाए। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा लिए गए अंतिम निर्णय से असंतुष्ट निर्वाचक अथवा अर्ह नागरिक द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली अपील की प्रक्रिया के संबंध में भी अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की गई।
‎
‎जिलाधिकारी ने वर्तमान विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के सभी चरणों को गंभीरता से लेते हुए निर्वाचन संबंधी कार्यों में शुद्धता, पारदर्शिता एवं निर्धारित समयसीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
‎
‎

Related posts

ब्रेकिंग:-तहसील प्रतापनगर के इन गांवों में अवैध भांग की खेती होने की सूचना,कई नाली भूमि पर हुई कार्यवाही।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-अवैध नशा तस्करों पर उत्तरकाशी पुलिस की बडी कार्रवाई,1 किलो 272 ग्राम अवैध अफीम के साथ 02 तस्कर गिरफ्तार.

khabaruttrakhand

जनपद टिहरी गढ़वाल में 78वां स्वतन्त्रता दिवस हर्षाेल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया। जनपद मुख्यालय में मुख्य कार्यक्रम प्रताप इंटर कॉलेज स्टेडियम बोराड़ी में आयोजित किया गया।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights