khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीविशेष कवरस्टोरी

जनपद टिहरी गढ़वाल में 78वां स्वतन्त्रता दिवस हर्षाेल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया। जनपद मुख्यालय में मुख्य कार्यक्रम प्रताप इंटर कॉलेज स्टेडियम बोराड़ी में आयोजित किया गया।

जनपद टिहरी गढ़वाल में 78वां स्वतन्त्रता दिवस हर्षाेल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया।

जनपद मुख्यालय में मुख्य कार्यक्रम प्रताप इंटर कॉलेज स्टेडियम बोराड़ी में आयोजित किया गया।

इस मौके पर मुख्य अतिथि विधायक टिहरी किशोर उपाध्याय, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी एवं अन्य गणमान्यों द्वारा सामूहिक रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।

राष्ट्रगान के बाद वीर सपूतों को याद कर वीर नारियों एवं पूर्व सैनिकों का अभिवादन किया गया।

कार्यक्रम में वीर जांबाजों की वीर नारियों तथा स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों के परिजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही हाईस्कूल और इण्टरमीडिएट की परीक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को क्रमशः पांच हजार, तीन हजार और दो हजार की धनराशि के चैक देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा विभागीय स्टॉल के माध्यम से जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति एवं लोकगीत कार्यक्रमों की सुंदर रंगारंग प्रस्तुति दी गई, जिन्हें मुख्य अतिथि सहित अन्य गणमान्यों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक किशोर उपाध्याय द्वारा सभी ज्ञात-अज्ञात वीर जवानों को नमन कर श्रद्धांजलि दी गई।

उन्होंने समस्त जनपद वासियों को स्वतन्त्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारे वीर सपूतों और राज्य आंदोलनकारियों ने जिस भावना से देश और राज्य हित के लिए अपने प्राणों की बाजी तक लगा दी, उसकी रक्षा करने हेतु आज संकल्प लेने का दिन है।

उन्होंने कहा कि देश, राज्य और जनपद निरन्तर विकास की ओर उन्मुख हो तथा विकास की सतत् प्रक्रिया चलती रहे, इस हेतु सभी अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, विभिन्न सामाजिक संगठनों को आगे आकर एकजुट होकर कार्य करना होगा।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देेते हुए कहा कि आज दिल्ली से मा. प्रधानमंत्री जी का राष्ट्र के नाम सम्बोधित भाषण में आजादी के 100 वें वर्ष 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाने का जो विजन रखा गया है, इसमें सभी का सहयोग आवश्यक है।

विकसित भारत विजन को लेकर हम सबकी जिम्मेदारी और भी बढ़ गई हैं।

सबको साथ लेकर चलते हुए अपने-अपने कर्तव्यों का पालन पूर्ण जिम्मेदारी के साथ करना जरूरी है।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष भाजपा राजेश नौटियाल एवं जिलाध्यक्ष कांग्रेंस राकेश राणा द्वारा भी सम्बोधित किया गया, उन्होंने वीर जवानों को याद कर श्रद्धांजलि दी तथा सभी उपस्थितों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।

इस मौके पर ग्राम्य विकास विभाग के अंतर्गत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़े विकास स्वयं सहायता समूह पिपली चम्बा के द्वारा विभिन्न प्रकार के पहाड़ी व्यंजन यथा दाल की पकौड़ी, झंगोरा की खीर, हर्बल चाय आदि को परोसा गया।

स्वायत सहकारिता दिखोल गांव चंबा द्वारा स्थानीय उत्पाद का स्टाल लगाया गया, जिसमें मंडुवा, झंगोरा, विभिन्न प्रकार के जूस, मसाले, तिल का तेल और विभिन्न के प्रकार के अचार, भीमल शैंपू का विक्रय किया गया। इससे दोनों स्टाल की लगभग 25 हजार की बिक्री हुई।

इस अवसर पर डीएफओ टिहरी पुनीत तोमर, एडीएम के.के. मिश्रा. एएसपी जे.आर. जोशी, ब्लॉक प्रमुख जखणीधार सुनीता देवी, ब्लॉक प्रमुख चम्बा शिवानी बिष्ट, जिलाध्यक्ष उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी संगठन ज्योति प्रसाद भट्ट, डीडीओ मो. असलम, सीएमओ डॉ. श्याम विजय सहित अन्य गणमान्य खेम सिंह चौहान, विनोद रतूड़ी, सुशील पाण्डेय आदि जनप्रतिनिधि, अधिकारी/कर्मचारी, मीडिया प्रतिनिधि, स्कूली छात्र-छात्राएं, नागरिक मंच, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठना एवं क्षेत्रीय जन समूहर मौजूद रहे।

Related posts

जनपद टिहरी गढ़वाल में मतदान की समाप्ति के लिए नियत किए गए समय के साथ समाप्त होने वाले अड़तालीस घंटों की कालावधि के दौरान सार्वजनिक सभाओं का प्रतिषेध कर धारा 144 लागू करने के आदेश निर्गत,जाने अधिक।

khabaruttrakhand

यहां एसी कम्प्रेशर से कॉपर की तार चोरी की घटना को दिया गया था अंजाम। पुलिस ने किया ये काम।

khabaruttrakhand

Uttarakhand News: सरकारी लोन से कोई चला रहा पॉली फार्म तो कोई बना रहा जूट बैग, जानिए कहानी

cradmin

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights