khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीदुनियाभर की खबरेदेहरादूनप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरीस्वास्थ्य

ब्रेकिंग:-तहसील प्रतापनगर के इन गांवों में अवैध भांग की खेती होने की सूचना,कई नाली भूमि पर हुई कार्यवाही।

तहसील प्रतापनगर के ग्राम सौंदी, दीनगांव, मुखमालगांव, सिलोडा, खुर्मोला आदि में अवैध भांग की खेती होने की सूचना प्राप्त हुई।

जिसपर श्री मयूर दीक्षित जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल के निर्देशानुसार शैलेंद्र सिंह नेगी उप जिलाधिकारी प्रताप नगर द्वारा चार टीमों का गठन किया गया ।

टीम मे तहसीलदार प्रतापनगर श्री चंद्रमोहन पांडे, श्री महिपाल सिंह रावत थाना अध्यक्ष लंबगांव, श्री प्रशांत बहुगुणा उप निरीक्षक थाना लंबगाँव, श्री जी एल शाह कानूनगो , श्री रविंद्र चमोली फॉरेस्टर, अंजलि रावत फॉरेस्ट गार्ड, सरोजिनी रावत कांस्टेबल, पाराशर प्रसाद, रविंद्र पांडे, सुनील नेगी, राजस्व उप निरीक्षक सहित 20 से अधिक कर्मचारी एवं अधिकारी इस अभियान में सम्मिलित हुए।

इस अभियान के अंतर्गत ग्राम सौंदी, दीनगांव, मुखमालगांव, सिलोडा, खुर्मोला मे 70 नाली से अधिक भूमि पर अवैध भांग की खेती को विनष्ट किया गया।

मौके पर ही अवैध खेती को काटकर उसको जलाया गया ताकि कोई भी उपयोग में न लाया जा सके।

इस दौरान उप जिलाधिकारी प्रताप नगर तथा थाना अध्यक्ष लंबगांव द्वारा ग्रामीणों के साथ बैठक कर एनडीपीएस एक्ट सहित अन्य विधिक जानकारी जानकारी दी गई।

Related posts

जल संवर्धन के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग के जरिए स्प्रिंग व स्रोतो के रिचार्जिंग व नदियों के जल स्तर को बढ़ाने की ऐसी हो रही तैयारी।

khabaruttrakhand

Uttarakhand Cabinet में चार मंत्रियों के पद भरे जाने की संभावना है, मुख्यमंत्री Dhami की Delhi यात्रा पर हो सकती है चर्चा

khabaruttrakhand

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एनकॉर्ड (NCORD) समिति की बैठक सम्पन्न।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights