khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिविशेष कवरस्टोरी

ग्राम पंचायत थाती डागर में वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम एवं आभा कार्ड शिविर आयोजित, 82 ग्रामीणों के बने कार्ड।

ग्राम पंचायत थाती डागर में वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम एवं आभा कार्ड शिविर आयोजित, 82 ग्रामीणों के बने कार्ड।

थाती डागर, टिहरी गढ़वाल। ग्राम पंचायत थाती डागर के पंचायती भवन में क्रिसिल फाउंडेशन के सीएफएल (CFL) प्रोजेक्ट, हिंडोलाखाल के तत्वावधान में बैंकिंग एवं वित्तीय साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम तथा आभा कार्ड शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं, डिजिटल लेन-देन, वित्तीय सुरक्षा एवं सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें गांव में ही आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना रहा।

कार्यक्रम में सीएफएल हिंडोलाखाल में कार्यरत एरिया मैनेजर श्री अंकित मिश्रा एवं फील्ड कोऑर्डिनेटर श्रीमती सरिता देवी ने ग्रामीणों को बैंक खाते के महत्व, डिजिटल बैंकिंग, यूपीआई भुगतान, सुरक्षित ऑनलाइन लेन-देन, साइबर धोखाधड़ी से बचाव तथा बचत की आदत के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY), प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) एवं अटल पेंशन योजना (APY) जैसी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के बारे में जानकारी देकर ग्रामीणों को इनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।

अधिकारियों ने ग्रामीणों को साइबर अपराध एवं बैंकिंग धोखाधड़ी के प्रति सतर्क रहने की सलाह देते हुए बताया कि किसी भी प्रकार की साइबर वित्तीय धोखाधड़ी होने पर तत्काल संबंधित बैंक को सूचित करें तथा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।

इसी अवसर पर पंचायती भवन में आयोजित आभा कार्ड शिविर के माध्यम से क्षेत्रवासियों के कुल 82 आभा (ABHA) हेल्थ कार्ड बनाए गए। ग्राम प्रधान श्री संजय प्रसाद भट्ट के सहयोग से आयोजित इस शिविर में क्षेत्र के ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी डिजिटल पहचान उपलब्ध कराने की दिशा में पहल की गई, जिससे उन्हें स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं का लाभ लेने में सहूलियत मिल सके।

ग्राम प्रधान संजय प्रसाद भट्ट ने कहा कि ग्रामीणों को गांव में ही अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से ग्राम पंचायत में समय-समय पर विभिन्न जनसेवा शिविरों एवं जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है और भविष्य में भी ऐसे अनेक शिविर आयोजित किए जाएंगे। उनका प्रयास है कि ग्रामीणों को आधार कार्ड, आभा कार्ड, बैंकिंग, स्वास्थ्य सेवाओं तथा अन्य सरकारी योजनाओं से संबंधित कार्यों के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में न जाना पड़े, बल्कि उन्हें अपने गांव में ही आवश्यक सुविधाएं मिल सकें।

उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत का उद्देश्य प्रत्येक पात्र ग्रामीण तक सरकारी योजनाओं एवं जनकल्याणकारी सेवाओं का लाभ पहुंचाना तथा ग्रामीणों का समय, श्रम और धन बचाना है। ग्राम पंचायत स्तर पर इस प्रकार के शिविरों से ग्रामीणों को जागरूक करने के साथ-साथ उनकी समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान करने में भी मदद मिलती है।

कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों ने बैंकिंग एवं वित्तीय साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम और आभा कार्ड शिविर की सराहना करते हुए इसे उपयोगी एवं लाभकारी बताया। इस आयोजन को ग्रामीणों को वित्तीय रूप से जागरूक बनाने, स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने तथा गांव में ही जनसुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Related posts

दो युवा आईटी पेशेवरों की इस दर्दनाक हादसे में मौत , तेज रफ्तार पोर्श बनी हादसे का कारण, हादसे को अंजाम देने वाले व्यक्ति को मिलने वाली सजा बनी चर्चा विषय। उप मुख्यमन्त्री ने कही ये बात।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा शनिवार को रा.इ.का. पिपलीधार डागर का किया गया निरीक्षण।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-अस्सी गंगा घाटी की सड़को की स्थति बरसात में गंभीर,विद्यार्थी पठन- पाठन के लिए आ रहे जोखिम उठा कर।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights