khabaruttrakhand
अल्मोड़ा

पोस्टर ने मचाई हलचल

द्वाराहाट से विमल शाह की रिपोर्ट

द्वाराहाट 13 दिसम्बर 2021


 द्वाराहाट विधानसभा में आज एक पोस्टर ने हलचल मचा दी जब विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में कफड़ा जालली और द्वाराहाट के साथ-साथ कई स्थानों पर इस प्रकार का पोस्टर देखा गया जिसपर एक मां और मां की गोद में बच्चा दिखाया गया है और लिखा गया है की मम्मी मेरा पापा कौन और साथ ही लिखा है ऐसे में कैसे  बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ। आखिर रात ही रात में किसने ये पोस्टर चिपका दिए बता दें कि पोस्टर में न तो प्रिंटिंग प्रेस का नाम है और न ही मुद्रक का नाम ।और पोस्टर उस समय लगाया जब पूरे विधानसभा में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा द्वाराहाट विधायक महेश नेगी को मिली क्लीन चिट की खबर से उत्साहित होकर आतिशबाजी और मिष्ठान वितरण का कार्यक्रम किया जा रहा है रात ही रात में पोस्टर लगा दिए गए।आखिर किसके द्वारा लगवाए गए ये पोस्टर।ये चर्चा आज द्वाराहाट में जम कर हो रही है चाहे किसी कार्यालय की बात हो किसी दुकान की बात या फिर गली चौराहों पर हर जगह यही बात कि किसने लगाए पोस्टर क्या कांग्रेस की ओर से लगाए गए या फिर भाजपा के द्वाराहाट विधानसभा से किसी दावेदार या फिर किसी अन्य पार्टी ने यह सवाल सबके जेहन में कौंध रहा है ।जो भी हो कही न कही राजनीति हल्के में इसकी चर्चा भी खास बना रही है।

Related posts

हनुमान गढ़ी तक निकाली भव्य शोभायात्रा । हनुमान जन्मोत्सव पर खूब झूमे भक्त ।

khabaruttrakhand

निजी वाहनो का टैक्सी के रूप में हो रहे अवैध संचालन पर होगी कार्यवाही,पढ़े क्या है इसके नियम कायदे।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-हापुड़ घटना पर जिला बार के अधिवक्ताओ ने किया कार्य बहिष्कार, पुलिस कार्यवाही को बताया पूर्वाग्रह से ग्रसित व शर्मनाक

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights