khabaruttrakhand
अपराधअल्मोड़ाआकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीदेहरादूननैनीतालराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

ब्रेकिंग:-हापुड़ घटना पर जिला बार के अधिवक्ताओ ने किया कार्य बहिष्कार, पुलिस कार्यवाही को बताया पूर्वाग्रह से ग्रसित व शर्मनाक

हापुड़ घटना पर जिला बार के अधिवक्ताओ ने किया कार्य बहिष्कार।

पुलिस कार्यवाही को बताया पूर्वाग्रह से ग्रसित व शर्मनाक ।

रिपोर्ट। ललित जोशी

नैनीताल।सरोवर नगरी नैनीताल के वकीलों ने हापुड़ में वकीलों पर पुलिस बर्बरता के विरोध में बैठक कर रणनीति तैयार की।
इस दौरान नैनीताल बार संघ के अधिवक्ताओ द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया गया इससे पहले उत्तराखण्ड बार काउंसिल के आवाहन पर जिला बार संघ अध्यक्ष मनीष मोहन जोशी द्वारा शुक्रवार को पूर्ण कार्यबहिष्कार का एलान किया गया था।

जिसके तहत नैनीताल बार संघ से जुड़े सभी अधिवक्ता शुक्रवार को पूरी तरह कार्यबहिष्कार पर रहे ।

जिस कारण शुक्रवार को न्यायालय में अधिवक्ताओ ने किसी मामले में कोई पैरवी नही करी, वहीं सभा को संबोधित करते हुवे अध्यक्ष मनीष मोहन जोशी ने कहा कि हापुड़ सहित देहरादून काशीपुर में भी पुलिस की कार्यप्रणाली पूर्वागृह से ग्रसित व बेहद शर्मनाक है, जिसकी नैनीताल बार संघ घोर भर्त्सना करती है ।

वही इस मामले में बोलते हुए सचिव भानु प्रताप मौनी ने पुलिस की कार्यवाही को बर्बरतापूर्ण बताया ।

उपाध्यक्ष प्रदीप परगाई ने पुलिस कार्यवाही को कायराना करार दिया ।

सभा को पूर्व अध्यक्ष नीरज साह पूर्व सचिव दीपक रूवाली वरिष्ठ अधिवक्ता कैलाश जोशी ज्योति प्रकाश सिंह बोरा ने भी संबोधित किया।

वहीँ अधिवक्ताओ के खिलाफ हुवे इस घटनाक्रम के बाद हापुड़ के सी ओ प्रभारी निरिक्षिक सहित कुल 151 पुलिस कर्मचारियों के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज की गयी है।

इस दौरान अध्यक्ष मनीष मोहन जोशी, उपाध्यक्ष प्रदीप परगाई, सचिव प्रदीप परगाई ,सचिव भानु प्रताप ,मौनी दीपक रूवाली ज्योति प्रकाश सिंह बोरा, सुशील कुमार शर्मा ,संजय सुयाल, राजेश चंदोला ,हरीश भट्ट ,भुवन जोशी, बलवंत सिंह, थलाल आर एस रौतेला, अनिल बिष्ट, पुलक अग्रवाल ,पंकज बिष्ट, अनिल हर्नवाल ,कमल चिलवाल, निलेश भट्ट ,रवि कुमार आर्या, प्रमोद तिवारी ,उमेश कांडपाल एवं पूजा साह आदि मौजूद रहे।

Related posts

Election 2024: इस शहर में जंगली जानवरों के नाम पर लड़ा जाएगा चुनाव, ग्रामीणों ने बनाया यह मुद्दा; जानें कारण

cradmin

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न।

khabaruttrakhand

आयुक्त गढ़वाल मंडल विनय शंकर पाण्डेय ने आपदा राहत शिविर रा.इ.कॉ. विनक खाल का किया स्थलीय निरीक्षण। राहत शिविर में आपदा प्रभावितों और अधिकारियों के साथ बैठक कर सुना ग्रामीणों की समस्याओं को।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights