khabaruttrakhand
उत्तरकाशीराष्ट्रीय

ब्रेकिंग:-प्रतिष्ठित गणतंत्र दिवस कैम्प (RDC) में प्रतिभाग कर लौटे कैडेट गोविंद का महाविद्यालय द्वारा किया गया सम्मान।

सुभाष बडोनी, उतरकाशी

*प्रतिष्ठित गणतंत्र दिवस कैम्प (RDC) में प्रतिभाग कर लौटे कैडेट गोविंद का महाविद्यालय द्वारा किया गया सम्मान*

ए 3 यु के एन० सी० सी० बटालियन उत्तरकाशी के अंतर्गत राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय उत्तरकाशी के 3/3 एस डी एन० सी० सी० प्लाटून के कैडेट गोविंद द्वारा प्रतिष्ठित गणतंत्र दिवस कैम्प (RDC) एवं प्रधानमंत्री एनo सीo सीo रैली में प्रतिभाग करने के पश्चात उत्तरकाशी लौटने पर महाविद्यालय द्वारा स्वागत किया गया । महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोo सविता गैरोला एवं एन० सी० सी० प्रभारी ले० आकाश मिश्र ने कैडेट गोविंद की इस महान उपलब्धि पर ढेर सारी शुभकामनाएं देते हुए  प्रसन्नता व्यक्त की। संक्षिप्त स्वागत कार्यक्रम में कैडेट गोविंद को प्लाटून अंडर ऑफिसर की रैंक प्रदान कर उनका सम्मान किया गया ।

गणतंत्र दिवस कैम्प (RDC) देश के युवा संगठन राष्ट्रीय कैडेट कोर के अंतर्गत नई दिल्ली में 1 माह तक चलने वाला सबसे प्रतिष्ठित कैम्प है इसमें चयन के लिए कैडेटों को विभिन्न चरणों की कठिन प्रतिस्पर्धा से गुजरना पड़ता है।
इसमें प्रतिभाग के लिए देश के सभी एनo सीo सीo निदेशालयों से कुछ चुनिंदा कैडेटों का चयन उनकी मानसिक एवं शारीरिक कुशलता के आधार पर होता है।

इस अवसर पर महाविद्यालय एनo सीo सीo प्लाटून के अन्य 4 कैडेट, एस यू वो राजकुमार, यू वो कृष्णपाल राणा, शिवम और देवेश जिन्होंने एक अन्य महत्वपूर्ण इंडियन मिलेट्री अकैडमी अटैचमेंट कैम्प, देहरादून में प्रतिभाग किया को भी सम्मानित किया गया।

Related posts

नारी शक्ति एवं डिजिटल सशक्तिकरण के अन्तर्गत स्मार्टफोन शिक्षा पर निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम का ग्राम पंचायत आरकोट विकास खण्ड चम्बा में हुआ शुभारंभ।

khabaruttrakhand

ग्रीष्मकाल के चलते जनपद के ग्रामीण/शहरी क्षेत्रों में पेयजल संकट उत्पन्न होने की सम्भावना को दृष्टिगत रखते हुए पेयजल संकट से आच्छादित क्षेत्रों में नियमित/वैकल्पिक पेयजल आपूर्ति बनाये रखने हेतु जिलाधिकारी द्वारा अधिकारियों को सौंपे गए दायित्व ।

khabaruttrakhand

जनता मिलन कार्यक्रम में सोमवार को 34 शिकायतें शिकायतें/अनुरोध पत्र दर्ज किये गये।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights