khabaruttrakhand
आध्यात्मिकउत्तराखंडखेलदिन की कहानीविशेष कवर

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर किया गया एम्स ऋषिकेश में विभिन्न योग कार्यक्रमों का आयोजन।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एम्स ऋषिकेश में विभिन्न योग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने कहा कि योग हमारी प्राचीन धरोहर है और योग से मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ शारीरिक स्वास्थ्य भी सुदृढ़ होता है।

योग दिवस के अवसर पर संस्थान के मुख्य सभागार में आयोजित विशेष कार्यक्रम के दौरान पीएचडी छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न योग क्रियाओं का प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान संस्थान के फेकल्टी सदस्यों, चिकित्सकों, अधिकारियों और अन्य स्टाफ ने बड़ी संख्या में शामिल होकर योगाभ्यास किया और योग को दैनिक जीवन शैली में अपनाने की बात कही।

कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने योग को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुलाभकारी बताया और कहा कि योग हमारे मन और मस्तिष्क दोनों पर सकारात्मक प्रभाव डालता है। उन्होंने कहा कि दैनिक योगाभ्यास से अनेकों बीमारियों से बचा जा सकता है। प्रत्येक व्यक्ति को चाहिए कि वह योग को अपने दैनिक जीवन में अपनाए।

कार्यक्रम में पीएचडी छात्र-छात्राओं द्वारा कपाल भाती, अनुलोम-विलोम, प्राणायाम और योग-ध्यान आदि योग क्रियाओं का प्रदर्शन कर शरीर के लिए इसके लाभ गिनाए गए।

संस्थान के आयुष विभाग और इन्टिग्रेटेड मेडिसिन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में डीन एकेडेमिक प्रो. जया चतुर्वेदी, कार्यक्रम संयोजक और आयुष विभाग के चिकित्सा अधिकारी डाॅ. श्रीलोय मोहंती, डाॅ. वंदना धींगरा, डाॅ. मोनिका पठानिया, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्वेता मिश्रा, डॉक्टर राहुल काटकर सहित विभिन्न विभागों का स्टाफ, पीएचडी स्टूडेंट्स और आयुष विभाग के स्टाफ सदस्य मौजूद थे।

उधर, कोलाबोरेटिव सेंन्टर फाॅर माईन्ड बाॅडी इंटरवेंशंस एम्स द्वारा भी रायवाला स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में योगा दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।
सीएफएम विभाग की हेड डाॅ. वर्तिका सक्सैना और नोडल ऑफिसर डाॅ. महेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में यहां योग साधकों ने योगाभ्यास के दौरान होलेस्टिक कल्याण को बढ़ावा देने की बात कही गई। योगा थेरापिस्ट बीना सिंह द्वारा काॅमन योग प्रोटोकाॅल और चेयर योगा का प्रदर्शन भी किया गया।
कार्यक्रम में सीनियर रेजिडेन्ट डाॅ. तेजा, डाॅ. वामा जैन, डाॅ. अमिति दास सहित नर्सिंग ऑफिसर, ए.एन.एम, आशा कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी के कई सदस्य मौजूद रहे।

Related posts

ब्रेकिंग:-आठ दिवसीय 47वाँ सिद्धपीठ श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेला नरेंद्रनगर टिहरी गढ़वाल में इस दिवस से होगा आयोजित।जाने कितने दिनों का होगा यह मेला।

khabaruttrakhand

Ram Mandir: बाबा केदार को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण, भव्य समारोह की तैयारियों में जुटी संत समुदाय

cradmin

Uttarakhand में मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने दस साहित्यकारों को साहित्य गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया

cradmin

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights