khabaruttrakhand
आध्यात्मिकनैनीताल

सरोवर नगरी में होली जलूस निकाल कर दी नगर वासियों को शुभकामनाएं।

स्थान नैनीताल।

सरोवर नगरी में होली जलूस निकाल कर दी नगर वासियों को शुभकामनाएं।

रिपोर्ट । ललित जोशी।

सरोवर नगरी नैनीताल में राम सेवक सभा के तत्वावधान में व नव सांस्कृतिक सत्संग समिति शेर का डांडा में भी होली का आयोजन किया गया इस मौके पर समिति अध्यक्ष खुशाल सिंह रावत व महासचिव पूरन पांडे ने सभी लोगों को होली की शुभकामनाएं दी ।होली गायन कर लोगों को मन्त्र मुग्ध कर दिया ।

वही राम सेवक सभा के होलियारों ने शहर में होली जलूस निकाल कर नगर वासियों को होली की शुभाशीष दी।

बरस दीवाली बरसे फ़ाग हो हो होल्क रे ।
सबको मुबारक मंजर फूलों फली ऐसी होली खेले नगर निवासी ।

इस दौरान सरोवर नगरी को होली के रंगों से रंग दिया।
अबीर गुलाल से जमकर एक दूसरे को रंग दिया ।
इस दौरान राम सेवक सभा के होल्यारों के साथ साथ नगर के वासी भी मौजूद रहे।
होली जलूस राम सेवक सभा मैदान से शुरू हुआ ।
जहां से लोग होली गाते हुए व अबीर गुलाल उड़ाते हुए पूरे बाजारों में घूमने के बाद फिर होली जलूस राम सेवक सभा पहुँचा। जहां नगर वासियों को होली की शुभकामनाएं दी गई।

Related posts

बाल कलाकारों द्वारा नाटक के माध्यम से रिश्वत घूसखोरी जैसे गंभीर मुद्दे दिखाकर जनता की लूटी वाहवाही।

khabaruttrakhand

ऋषिकेश में धूमधाम से मनाया गया भैया दूज पर्व ,भाइयों ने भी अपनी बहनों को स्नेह स्वरूप उपहार किये भेंट।

khabaruttrakhand

वैदिक फाउंडेशन साधनालय आश्रम ने डॉ फेडोरा तिबोर मिनिस्टर ऑफ़ रिलिजियस अफेयर्स हंगरी बुडापेस्ट मिनिस्ट्री को अयोध्या प्रभु श्री राम भगवान का विग्रह चित्र आशीर्वाद स्वरूप किया गया भेंट।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights