khabaruttrakhand
उत्तरकाशीआकस्मिक समाचार

यमुनोत्री हाईवे पर डामटा से नौगांव के पास ट्रक गहरी खाई में गिरा। ट्रक में सवार थे एक दर्जन लोग।

रिपोर्ट:- सुभाष बडोनी

उत्तरकाशीः जनपद उत्तरकाशी से एक दुखद खबर आ रही है जहां NH-123 यमुनोत्री हाईवे पर डामटा से नौगांव की तरफ स्थान रिखाऊ खड्ड के पास एक ट्रक के गहरी खाई में गिरने की सूचना है।

दुर्घटनाग्रस्त ट्रक में लगभग 12 लोग सवार बताए गए हैं। यमुनोत्री एनएच-123 में ये वाहन करीब 60 मीटर गहरी खाई में गिरा है, दुर्घटना के कारण का अभी पता नही लग सका है, मौके पर रेस्क्यू कार्य जारी है।

इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई है जबकि 4 घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव में प्राथमिक उपचार के बाद देहरादून रेफर कर दिया गया है।
वहीं 4 घायलों का उपचार अभी भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव में चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक सभी मृतक, घायल व लापता लोग मजदूर हैं व सभी रुड़की के बताए जा रहे हैं।

Related posts

टिहरी एक्रो फेस्टिवल‘ के तीसरे दिन देश-विदेश के पैराग्लाईडिंग पायलट द्वारा हवा में पैराग्लाईडिंग से सम्बन्धित की गई विभिन्न प्रकार की गतिविधियां।

khabaruttrakhand

काश्तकारों की वापस लौटती गाड़ियों को देख डीएम टिहरी ने रुकवाया अपना काफिला।” “डीएम द्वारा किया जा रहा है आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण।”

khabaruttrakhand

सब्जी विपणन केंद्रों से बदली पहाड़ के किसानों की तस्वीर, गांव में ही मिला बाजार, बढ़ी आय।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights