khabaruttrakhand
अपराधआकस्मिक समाचारउत्तराखंडपौड़ी गढ़वाली

ब्रेकिंग:-अग्निवीर भर्ती में असफल होने पर 23 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी।

सेना में नहीं हुआ भर्ती तो कर दी आत्महत्या।

रिपोर्ट भगवान सिंह सतपुली तहसील

अग्निवीर भर्ती में असफल होने पर पौड़ी जिले के चौबट्टाखाल विधानसभा के सतपुली तहसील में 23 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जिसके बाद घर में मातम का माहौल पसरा हुआ है।
आपको बता दें कि इन दिनों उत्त्राखण्ड़ में अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया चल रही है, जिसके तहत गढ़वाल व कुमायुं मंडल में भर्ती आयोजित की गई है लेकिन इस बीच भर्ती प्रक्रिया में अनियमितता की बातें भी समाने आ रही हैं।

ऐसे में पौड़ी जिले के सतपुली तहसील के अंतर्गत नौगाँव-कमन्दा गांव के एक 23 वर्षीय युवक ले आत्महत्या कर ली।
बताया जा रहा है कि युवक अग्निवीर भर्ती में शामिल होने कोटद्वार गया था और उसका भर्ती का यह अंतिम साल था लेकिन भर्ती में असफल होने से वो काफ़ी निराश हुआ और उसने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी।

तहसीलदार सतपुली ने बताया कि युवक सुमित कुमार पुत्र ताजवर सिंह उम्र 23 साल द्वारा अपने कमरे में फाँसी लगाकर खुदकुशी कर ली गयी।

जिसका पंचनामा कर तहसील में दिया गया और परिजनों ने पोस्टमार्टम न किये जाने को लेकर लिखित प्रार्थनापत्र भी दिया है।
युवक के परिजनों ने बताया कि वह कल देर शाम कोटद्वार से भर्ती से वापस आया था और जब सुबह उसे उठाने के लिए उसके कमरे में गये तो वह कमरे की छत पर फंदे से लटका हुआ था।

Related posts

ब्रेकिंग:-सहस्त्रता-कुशकल्याण ट्रेक हादसे मे एडवेन्चर कम्पनी के मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-अपनी मांगों को लेकर प्रधान संगठन मुखर,विकासखडं में की तालाबंदी। मनरेगा कार्यों को लेकर प्रधान संगठन में अक्रोश।

khabaruttrakhand

राज्य में बुधवार को सायं 05ः00 बजे से चुनाव प्रचार करने की समयावधि समाप्त, जाने चुनाव से जुड़ी अन्य जानकारी।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights