khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वाल

ब्रेकिंगः-विकासखण्ड भिलंगना क्षेत्र में गुलदार ने महिला को किया घायल, लोगो में दहशत।

गुलदार के हमले में 52 वर्षीय महिला घायल
ताजा मामला जनपद टिहरी गढवाल के बाल गंगा घाटी के सुनार गांव का है ।
यहाँ पर 52 वर्षीय महिला गुलदार के हमले में घायल हो गयी, गनीमत यह रही की एक बहुत बड़ी घटना टल गयी।
यूं तो अमूमन पहाड़ी क्षेत्रों में जंगलों में आग लगते ही गुलदार के हमले ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ने लगते हैं यह घटना बुधवार देर शाम की है।
मिली जानकारी के अनुसार जब सुनार गांव में सकला देवी अपने घर के पास लगे हैंडपंप में पानी भरने गई थी।
जहां पर पहले से घात लगाये गुलदार ने महिला पर जोरदार धावा बोल दिया इस हमले में महिला गम्भीर रूप से ज़ख्मी बतायी जा रही है।
गनीमत यह रही की आस-पड़ोस के लोगों द्वारा जब शोर मचाया गया तो गुलदार वहां से भाग गया ।
ग्रामीणों द्वारा शोर मचाने से महिला की जान बच गयी। वही इस घटना के बाद महिला की गंभीर हालत को देखते हुए नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर में भर्ती कराया गया ।
महिला की स्थिति स्थिर बतायी जा रही है।

Related posts

जनपद क्षेत्रान्तर्गत नवीन केन्द्रीय विद्यालयों के निर्माण व नये सत्र से कक्षाएं संचालित किये जाने के सम्बन्ध में जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल मयूर दीक्षित ने सम्बन्धितों के साथ बैठक की।

khabaruttrakhand

एम्स ऋषिकेश में पहली बार हुई सफल बेंटल सर्जरी 19 वर्षीय युवक को मिली नई जिंदगी।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:- एम्स ऋषिकेश में आईबैंक की स्थापना के बाद से करीब तीन साल में अब तक 304 जरूरतमंदों को नेत्र ज्योति ।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights