khabaruttrakhand
उत्तराखंडउत्तरकाशीदिन की कहानीराजनीतिकराष्ट्रीय

ब्रेकिंग:-तिरंगा यात्रा के साथ तिरंगामई हुई धरासू बैण्ड से सिलक्यारा तक यमुनोत्री हाईवे, रानी कंन्स्ट्रक्शन कंपनी ने निकाली 24 किमी० की तिरंगा यात्रा

रिपोर्ट:- सुभाष बडोनी उत्तरकाशी।

*तिरंगा यात्रा के साथ तिरंगामई हुई धरासू बैण्ड से सिलक्यारा तक यमुनोत्री हाईवे, रानी कंन्स्ट्रक्शन कंपनी ने निकाली 24 किमी० की तिरंगा यात्रा*

हमारा देश इस वर्ष आजादी के 75 साल पूरा कर रहा है। आजादी के इस जश्न को मनाने के लिए पूरे भारतवर्ष में इस वर्ष आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इस दौरान देशभर में कई सांस्कृतिक और साहित्यिक कार्यक्रमों का भव्य एवं दिब्य आयोजन किया जा रहा है।

आजादी का अमृत महोत्सव देशभर में देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य के साथ आजादी के अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत शनिवार को यमुनोत्री हाईवे पर कार्यदाई संस्था रानी कंन्स्ट्रक्शन प्रा० लिमिटेड के पदाधिकारियों व कर्मचारियों के द्वारा धरासू बैण्ड से सिलक्यारा बैण्ड तक 24 किमी० तक भारत माता की जय व बंदे मातरम् के जयकारों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली।

इसके साथ ही कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर श्री जीएस रेड्डी ने लोगों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज लगाने की अपील की।

रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों मैं राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करना है।

रैली में कम्पनी के प्रोजेक्ट मैनेजर श्री जी यस रेड्डी, रामु,किशन नेगी, गुरु प्रसाद, अनूप सुंदरियाल, संदीप कैंतुरा, लव सिंह, दिलेर सिंह, केशव रमोला, मुकेश भट्ट, देव सिंह, नागेन्द्र रावत, कुलदीप, रामचंद्र आदि लोगों ने प्रतिभाग किया।

Related posts

Roorkee Crime: साकिब हत्याकांड में Police ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया, साथी की हत्या के पीछे डकैती और हत्या की साजिश का खुलासा

khabaruttrakhand

तीर्थ नगरी ऋषिकेश में यहां संत समाज ने तीसरी बार नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने पर किया ये।

khabaruttrakhand

Uttarakhand News: बिल्डरों पर लगाम…अब मालिकों की मर्जी बिना नहीं बदलेगा नक्शा, ये नियम किए गए तय

cradmin

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights