khabaruttrakhand
उत्तराखंडटिहरी गढ़वालराजनीतिक

ब्रेकिंग:-कांग्रेस पार्टी ने 76 वें स्वतंत्रता दिवस पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभूतियों को किया सम्मानित।

जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल*

कांग्रेस पार्टी ने 76 वें स्वतंत्रता दिवस पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभूतियों को किया सम्मानित।

जनपद के लगभग 250 स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को घर घर जाकर करेंगे सम्मानित* *विक्रम सिंह नेगी*

जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय नई टिहरी में देश की स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ एवं 76 वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया।
प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष प्रताप नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक विक्रम सिंह नेगी ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर उदयपुर संकल्प के साथ लिए गए निर्णय के अनुसार कांग्रेस जनों द्वारा पूरे जनपद में 75 किलोमीटर की भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा का विधिवत समापन जनपद के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री अवतार सिंह तोपवाल एवं श्री भाग सिंह मखलोगा जी के परिजन एवं श्री कारगिल शहीद दिनेश बहुगुणा के परिजन एवं नागरिक मंच के अध्यक्ष श्री सुंदरलाल उनियाल ,सामाजिक कार्यकर्ता श्री कमल सिंह महर, सफाई नायक श्री राजेंद्र कुमार ,स्वास्थ्य के क्षेत्र में डॉ विजय प्रताप सिंह नेगी ,डॉक्टर बीएन जोशी, खेल के क्षेत्र में श्री देवेंद्र सिंह राणा ,श्री असद आलम, सर्वोदय नेता साहब सिंह सजवान , बोर्ड परीक्षा में प्रदेश में पांचवें स्थान पर रहे छात्र अखिल डंग, पत्रकारिता के क्षेत्र में श्री गोविंद सिंह पुंडीर श्री गंगा दत्त थपलियाल,श्री मधुसूदन बहुगुणा ,श्री सौरभ सिंह ,श्री मुकेश रतूड़ी,, श्री सूर्य रमोला, श्री मुनेंद्र सिंह नेगी ,वरिष्ठ कांग्रेस नेता ज्योति प्रसाद भट्ट एवं श्री सौबन सिंह नेगी, श्री मुला मकसूद, सहित दो दर्जन विभूतियों को सम्मानित किया गया।

जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा ने कहा कि आज इस अवसर पर हमे स्वतंत्रता संग्राम में शहीद हुए महान विभूतियों को नमन करते हुए उनके पद चिन्हों का अनुसरण करना चाहिए तिरंगे के नीचे हम सब को प्रतिज्ञा लेनी चाहिए कि हमें भारतीय संविधान में बताए हुए मार्ग पर चलते हुए देश में सामाजिक समरसता का भाव बनाए रखना है ।

उपरोक्त कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष विधायक प्रतापनगर विक्रम सिंह नेगी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश राणा, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र नौटियाल, पूर्व अध्यक्ष शांति प्रसाद भट्ट ,सूरज राणा ,नरेंद्र चंद रमोला, विक्रम सिंह पवार ,विजय सिंह गुनसोला, याकूब सिद्दीकी ,,सोबन सिंह नेगी, साहब सिंह सजवान ,दर्शनी रावत ,अनीता रावत ,मुर्तजा बैग, मुरारीलाल खंडवाल ,,मान सिंह रौतेला ,, प्रधान धारकोट श्री नेगी जी ,महेश जोशी ,रोशन नौटियाल,, राय सिंह रावत ,लखबीर सिंह चौहान मनीष कुकरेती ,नवीन सेमवाल ,पुरुषोत्तम दत्त पंत ,,संतोष आर्या अजय रावत आदि लोग उपस्थित थे

Related posts

माघ मास में श्री राम सेवक सभा तत्वावधान में सैकड़ों लोगों ने खिचड़ी प्रसाद ग्रहण किया।

khabaruttrakhand

Uttarakhand: पूरब के ‘आतंक’ का पश्चिम के ‘डॉन’ को भी रहता था खौफ, इस वजह से अंसारी के निशाने पर था राठी

cradmin

अतिक्रमण पर हाई कोर्ट का बड़ा आदेश:- जिलाधिकारी व एसडीएम को हाईकोर्ट ने दिए सख्त निर्देश, भूमि में अवैध काबिज लोगों को हटाये तुरंत ।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights