khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारआध्यात्मिकउत्तराखंडखेलविशेष कवर

ब्रेकिंग:-उत्तराखण्ड का प्रसिद्ध 46वां सिद्धपीठ माँ श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेला-2022 का आज से नरेन्द्रनगर, नई टिहरी गढ़वाल में आगाज

उत्तराखण्ड का प्रसिद्ध 46वां सिद्धपीठ माँ श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेला-2022 का आज से नरेन्द्रनगर, नई टिहरी गढ़वाल में आगाज हो चुका है।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद नरेंद्रनगर/अध्यक्ष मेला समिति राजेन्द्र विक्रम सिंह पंवार द्वारा प्रातः माँ कुंजापुरी मंदिर में विधिवत् पूजन एवं हवन किया गया।
तत्पश्चात् वन एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल ने मुख्य अतिथि एवं मेले के संस्थापक/तत्कालीन जिलाधिकारी एस.एस. पांगती ने विशिष्टअतिथि के रूप में मेले में प्रतिभाग किया गया।

मेले के संस्थापक एस.एस.पांगती द्वारा मेले का ध्वजारोहण कर मेले के शुभारम्भ की घोषणा की गई।

तत्पश्चात् पीएसी बैन्ड की मधुर धुन एवं ताल के साथ विभिन्न विद्यालयों के प्राथमिक एवं माध्यमिक स्तर के बच्चों द्वारा झांकियों का प्रर्दशन किया गया। झांकियां भक्ति, उत्तराखण्ड संस्कृति, वेषभूषा, प्रकृति संरक्षण, जल संरक्षण, हिमालय बचाओ, नारी सशक्तिकरण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ,फिट इण्डिया हिट इण्डिया, एक भारत श्रेष्ठ भारत आदि विषयों पर आधारित रही।

इसके बाद मुख्य अतिथि द्वारा विकास प्रर्दशनी का रिबन काटकर उद्घाटन किया गया तथा विभिन्न विभागों द्वारा स्थापित स्टॉलों का निरीक्षण कर जानकारी हांसिल की गई।
मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा अमर शहीद श्री देव सुमन, भारत रत्न स्व. पंडित गोविन्द बल्लभ पंत, स्व. श्री हेमवंती नन्दन बहुगुणा की मूतियों पर मल्यार्पण किया गया तथा मंच पर दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।
इस दौरान हाईस्कूल एवं इण्टरमीडियट में उत्कृष्ठ स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।

Related posts

डेढ़ साल की मासूम के लिए वरदान साबित हुआ ’एम्स’ – 12 दिनों से फंसा था मूंगफली का दाना – नमकीन खाते समय हुई घटना।

khabaruttrakhand

Uttar Pradesh के राज्यपाल Jagdeep Dhankhar महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती के अवसर पर Haridwar में Gurukul Kangri University में

khabaruttrakhand

आयुष्मान भव योजना से एम्स ऋषिकेश में इलाज शुरू – गोरखुपर का है 71 वर्षीय रोगी, बुद्धवार को हुआ पहला पंजीकरण – 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को मिलेगा 5 लाख तक का निःशुल्क इलाज।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights