khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीविशेष कवरस्टोरी

यहां छात्र-छात्राओं ने कंप्यूटर के विभिन्न आयामों एवं ऊर्जा संरक्षण से संबंधित प्रस्तुतियां दी।

‘छात्र-छात्राओं ने कंप्यूटर के विभिन्न आयामों एवं ऊर्जा संरक्षण से संबंधित प्रस्तुतियां दी‘‘

राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में कम्प्यूटर एंड एजुकेशन विषय के छात्र-छात्रों का पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन का कार्यक्रम आयोजित करा कर नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ किया गया।

शिक्षाशास्त्र की विभागाध्यक्ष डॉ संगीता जोशी बिज्लवाण ने बताया कि शिक्षाशास्त्र विषय के छात्र-छात्राओं द्वारा पीपीटी के माध्यम से कंप्यूटर के विभिन्न आयामों एवं ऊर्जा संरक्षण से संबंधित प्रस्तुतियां दी गईं।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में तकनीकी दक्षता, प्रस्तुतीकरण कौशल तथा पर्यावरणीय चेतना का विकास करना रहा। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर अरुण कुमार सिंह ने इस कार्यक्रम की संचालिका डॉ. संगीता जोशी बिज्लवाण को कार्यक्रम आयोजन के लिए बधाई दी।

छात्र-छात्राओं ने कंप्यूटर के विविध आयामों से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली प्रस्तुतियों तथा ऊर्जा संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता के संदेश को सराहा।

वहीं उन्होंने इस प्रकार की गतिविधियों को विद्यार्थियों में तकनीकी कौशल, प्रस्तुतीकरण क्षमता एवं प्रायोगिक चेतना के विकास के साथ-साथ आत्मविश्वास को भी सुदृढ़ बताया।

इस कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में निर्णायकों की भूमिका में डॉ ईरा सिंह व डॉ मीना एव योगा प्रशिक्षक रघुवीर शामिल रहे। टेक्निकल कार्य आशीष व मनीषा द्वारा व छायांकन हितेश द्वारा किए गया।

इस कार्यक्रम में मीनाक्षी, मोनिका, शिवानी, अंशिका, आयुषी सहित अन्य छात्र-छात्राओं ने विभिन्न विषयों पर अपनी प्रस्तुतियाँ दीं।

इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण कर्मचारीगण छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

 

Related posts

NDRF की टीम द्वारा स्कूल सेफ्टी कार्यक्रम के तहत आज दिनांक 29.08.2025 को *रा.ई.का. ओखलाखाल प्रतापनगर* में आयोजित।

khabaruttrakhand

CM Dhami ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी, Vijay Diwas पर उन्हें याद किया, 1971 के Indo-Pak war में भारतीय सेना की जीत को स्वीकार किया।

khabaruttrakhand

शिशु हृदय शल्य चिकित्सा में एम्स ऋषिकेश स्थापित कर रहा नए आयाम -जटिल सर्जरी के लिए महानगरों के अस्पतालों की दौड़धूप से मिली लोगों को निजात।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights