khabaruttrakhand
उत्तराखंडदिन की कहानीपौड़ी गढ़वालीविशेष कवरस्टोरी

ब्रेकिंग:-पौड़ी इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा का अमेज़न में हुआ चयन।

पौड़ी इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा का अमेज़न में हुआ चयन।

पौड़ी:- गोबिंद बल्लभ पंत इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा आंचल देवरानी को अन्तर्राष्ट्रीय कंपनी अमेज़न के द्वारा इंटर्नशिप ऑफर हुआ है जिसमे छात्रा को कंपनी के द्वारा ८० हज़ार प्रति महीने का स्टीपेन्ड दिया जायेगा।

पिछले वर्ष इसी कॉलेज के एक छात्र कार्तिकेय रंजन को ९७ लाख का पैकेज अमेज़न के द्वारा दिया गया था।

आंचल मूल रूप से उत्तराखंड के कोटद्वार की रहने वाली है और कॉलेज के इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट मे अंतिम वर्ष मे अध्यनरत है।

आंचल के इस उपलब्धि पर कॉलेज के डायरेक्टर डॉ वाई सिंह ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा है कॉलेज के हर एक छात्र को रोजगार उपलब्ध कराने का कोशिश किया जायेगा।

डिपार्टमेंट प्लेसमेंट ऑफिसर पुष्कर प्रवीण ने कहा है की विगत वर्ष की तरह इस वर्ष भी छात्रों के प्लेसमेंट पर जोर दिया जायेगा, जिसके लिए अधिक से अधिक कम्पनीओ से संपर्क किया जा रहा है।
आंचल के इस उपलब्धि पर डीन ऐकडेमिक और डिपार्टमेंट हेड डॉ एके गौतम , ट्रेनिंग एंड प्लसमेंट ऑफिसर डॉ मनोज पांडा , डॉ कमलजीत सिंह भाटिआ आदि ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Related posts

ब्रेकिंग:-ग्राम प्रधान संगठन ने खण्ड विकास अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी

khabaruttrakhand

यहाँ ईट राइट फॉर अ बेटर लाइफ’थीम पर आहार, स्वास्थ्य और जीवनशैली पर विशेष कार्यक्रम।

khabaruttrakhand

Nainital: Uttarakhand के सांसदों-विधायकों के खिलाफ दर्ज केस की High Court ने मांगी कुंडली, दो हफ्ते सरकार को देना होगा जवाब

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights