khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारअल्मोड़ाउत्तराखंडदिन की कहानीराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

ब्रेकिंग:-एस ओ भतरौजखान द्वारा नव निर्मित पुलिस चौकी भौनखाल में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों व जनता के साथ की गयी गोष्ठी आयोजित ।

एस ओ भतरौजखान द्वारा नव निर्मित पुलिस चौकी भौनखाल में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों व जनता के साथ की गोष्ठी आयोजित

अपराधों के प्रति जागरूक कर पुलिस की ऑनलाइन सुविधाओं व हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

सल्ट – अल्मोड़ा जिले के विकास खंड सल्ट के भौनखाल में शनिवार को एस ओ भतरौजखान संजय पाठक द्वारा थाना भतरौजखान अन्तर्गत नवसृजित चौकी भौनखाल में चौकी क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों व जनता के साथ गोष्ठी आयोजित की गयी। एसओ भतरौजखान ने मौजूद , ग्रामीणों से कहा कि पुलिस चौकी से आमजन के लोगों को सुविधाओं
व क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम एवं शान्ति/कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से स्थापित हुई है। चौकी पुलिस द्वारा सभी अपेक्षाओं पर खरा उतरकर क्षेत्र में बेहतर पुलिस व्यवस्था कायम करने का हरंसभव प्रयास किया जायेगा। जिसमें आप सभी का सहयोग अपेक्षित रहेगा।
ग्रामीणों द्वारा पुलिस को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया गया।एस ओ भतरौजखान द्वारा जनों को साईबर अपराध, महिला अपराध/सुरक्षा,मानव तस्करी, किराएदार सत्यापन के प्रति जागरुक कर समस्त हेल्पलाईन नम्बरों की जानकारी दी गयी, साथ ही उत्तराखण्ड पुलिस एप व गौरा शक्ति के प्रति जागरुक कर आनलाईन सुविधाओं का घर से ही लाभ प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया गया।

Related posts

National Girl Child Day 2024: Uttarakhand की बहादुर बेटियों को आज सम्मानित करेंगे, राज्यपाल करेंगे सम्मान

cradmin

अजब-गजब:-करोड रुपए खर्च होने के बाद भी बूंद -बूंद पानी के लिए तरस रहे टिहरी जनपद के इस गाँव के ग्रामीण।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-ऋषिकेश में यूथ-20 की तैयारी शुरू यूथ- 20 के लिए किया गया एम्स ऋषिकेश का चयन बृहस्पतिवार को कर्टन रेजर इंवेट से हुआ सम्मेलन का आगाज।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights