khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीविशेष कवरस्टोरी

ब्रेकिंग:-पुलिया और सड़क निर्माण को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा गया पत्र।

पुलिया और सड़क निर्माण को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा पत्र।
आज जनता दर्शन कार्यक्रम में प्रधान संगठन टिहरी के जिलाध्यक्ष और मंजखेत के ग्राम प्रधान रविंद्र राणा ने क्षेत्र के लगभग 15 वर्षों से लंबित लालूरी कोटिमहरुकी मंजखेत मोटर मार्ग को मंजखेत से लेकर मौरियाणा तक अवशेष मोटर मार्ग निर्माण व नगुन गाड़ के सांगोंतोक में लगभग 24 वर्षों से क्षतिग्रस्त पुलिया निर्माण के लिए पत्र सौंपा।

गौरतलब है कि मंजखेत के सांगों तोक में लगभग 24 वर्ष पूर्व पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई थी जिससे क्षेत्र के लगभग 15 गांवों के ग्रामीण आवागमन करते हैं ।

परंतु पुलिया ना होने के कारण लोग जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहें हैं तो दूसरी तरफ मंजखेत से मौरियाना तक 5 किलोमीटर मोटर मार्ग निर्माण न होने से भी जिसमें मुख्य रूप से स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और प्रसूति महिलाओं को अनावश्यक समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

जिससे क्षेत्रवासियों में भारी रोष व्याप्त है।

जिलाध्यक्ष राणा ने अफसोस व्यक्त करते हुए कहा कि इतने लंबे समय अंतराल के बावजूद भी पुलिया और सड़क निर्माण न होना संबंधित विभागीय अधिकारियों की जनता के प्रति उदासीनता को दर्शाता है, यदि शीघ्र मोटर मार्ग निर्माण नहीं किया जाता है तो क्षेत्रवासियों और जनप्रतिनिधियों को साथ लेकर प्रधान संगठन के बैनर तले जन आंदोलन किया जाएगा।

Related posts

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खंडेलवाल की अध्यक्षता में मंगलवार को विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के संबंध में बैठक की गयी आयोजित।

khabaruttrakhand

Bhojpatra की छाल पर बनाई PM Modi की तस्वीर, प्रधानमंत्री ने प्रफुल्लित होकर देखी और प्रशंसा की; प्राकृतिक रंग का किया इस्तेमाल

cradmin

एडीएम ने की एसडीआरएफ एवं अन्य योजनाओं की समीक्षा, कार्यों में तेजी लाने के निर्देश।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights