khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीनैनीतालराजनीतिकविशेष कवरस्टोरी

ब्रेकिंग:-मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर भाजपाईयों ने ओखलकांडा में निकाली पदयात्रा ,गिनाई उपलब्धियां ।

मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर भाजपाईयों ने ओखलकांडा में निकाली पदयात्रा ,गिनाई उपलब्धियां । ओखलकांडा

ओखलकांडा:
मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर भाजपा केंद्र सरकार से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता विस्तार से इसकी उपलब्धियां गिना रहे है।
वही कार्यकर्ता देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र की भाजपा सरकार के 9 साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नैनीताल जिले के ओखलकांडा में भी मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा मदन परगांई के नेतृत्व में महाजनसंपर्क अभियान के अंतर्गत युवा मोर्चा द्वारा आयोजित पदयात्रा निकालकर जनता को नौ वर्षों में हुए कार्यों को बता रहे हैं । कार्यकारिणी सदस्य मोहन बोहरा ने कहा कि मोदी सरकार के दौरान 2014 की तुलना में 2023 में देश के हर क्षेत्र में आमूल-चूल परिवर्तन हुआ है।

पार्टी के ओखलकांडा मंडल महामंत्री ने कहा क‍ि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में न सिर्फ विदेशों में भारत की सम्मान बढ़ा है, बल्कि देश के भीतर भी गरीब, वंचित, किसान, महिला समेत सभी वर्गों का समेकित विकास हुआ है।

भाजपा के एक शीर्ष नेता ने मोदी सरकार और उसके पहले की सरकारों के नजरिये में मूलभूत अंतर अंतर बताते हुए कहा कि पहले समस्याओं के लिए समाधान के लिए टुकड़ों में कदम उठाए जाते थे, लेकिन मोदी सरकार ने पहली बार समस्याओं के संपूर्ण समाधान की योजनाएं बनाई और उन्हें सफलतापूर्वक लागू करने का भी काम किया।

वही ओखल कांडा मंडल मंत्री रवि गोस्वामी ने कहा कि शौचालय, पक्का मकान, बिजली कनेक्शन, गैस सिलेंडर, हर घर नल से जल जैसी योजनाएं इसका प्रमाण हैं।

इस दौरान मंडल महामंत्री युवा मोर्चा भुवन कुडाई ,उपाध्यक्ष नंदन सिंह खनवाल ,उपाध्यक्ष गिरीश चन्द्र,युवा मोर्चा मंत्री नीरज कुलौरा,कार्यकारिणी सदस्य मोहन बोहरा ,मंत्री भाजपा रवि गोस्वामी, क्षेत्र पंचायत सदस्य बिशन परगांई , देवेश बेलवाल, सुनील परगांई , अनिल भट्ट , युवा नेता संजय सिंह ऐडी, प्रकाश थुवाल, ललित चिलवाल, धीरज बोहरा, योगेश परगांई, पवन, हिमांशु, पंकज सुयाल आदि उपस्थित रहे ।

Related posts

ब्रेकिंग:-जिलाधिकारी ने कवर्ड शॉपिंग स्ट्रीट में नगरपालिका की भूमि पर किये गये अतिक्रमण को लेकर अपने समक्ष करवाया चालान।

khabaruttrakhand

राष्ट्रीय सरस मेला:-राष्ट्रीय सरस आजीविका मेला-2023 के तीसरे दिन की शुरूआत रमन सेवा समिति तपोवन के सांस्कृतिक कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति से।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-अन्तर्राष्ट्रीय स्तनपान सप्ताह के अवसर पर एम्स ऋषिकेश में जनजागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights