khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तरकाशीउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीदेहरादूनराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

ब्रेकिंग:-जिलाधिकारी ने किया कई कार्यलयों का औचिक निरीक्षण, नदारद कर्मियों से जवाब तलब।

शनिवार की सांय मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, उत्तराखण्ड वन विकास निगम कार्यालय, अधीक्षण अभियन्ता लोक निर्माण विभाग कार्यालय, अधिशासी अभियन्ता पीएमजीएसवाई कार्यालय सिंचाई खण्ड-प्रथम, उद्यान, एसएलओ कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान पौने पांच बजे अधीक्षण अभियन्ता लो.नि.वि कार्यालय में 07 कार्मिक तथा उत्तराखण्ड वन विकास निगम कार्यालय में 01 कार्मिक नदारद पाये गये।
सभी का स्पष्टीकरण तलब किया गया है।

शनिवार को सांय 4ः45 बजे विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण तथा औषधि भण्डार सहित विभिन्न कक्षों का निरीक्षण किया गया। सीएमओ को कार्यालय में रखी अनावश्यक सामाग्री को हटाने, सभी कार्मिकों के आई कार्ड बनाने, फिल्ड कार्मिकों का मूवमेंट रजिस्टर बनाने तथा डेंगू को लेकर एक्टिव रहने के निर्देश दिये गये।

उत्तराखण्ड वन विकास निगम कार्यालय में निरीक्षण के दौरान प्रभागीय लौगिंग प्रबन्धक राजेन्द्र मोहन नौटियाल बिना अनुमति के जिला मुख्यालय से बाहर गये हुए बताये गए। अधीक्षण अभियन्ता लोक निर्माण विभाग कार्यालय में उपस्थिति पंजिका चेक की गई तो पाया गया कि कार्यालय से 07 कार्मिक नदारद हैं, जिनमें से प्रशासनिक अधिकारी सुधा बहुगुणा, अनुसेवक उदयराम नैथानी व चन्द्रमणि, व्यैक्तिक सहायक सुमन जोहरी, मुख्य प्रभागीय अधिकारी नरेन्द्र कुमार लंच के बाद से गायब तथा कनिष्ठ सहायक शुभम तोमर व प्रमोद कुमार बिना अवकाश लिये छुट्टी पर बताये गये।

अधिशासी अभियन्ता पीएमजीएसवाई सिंचाई खण्ड-प्रथम कार्यालय में ईई को जेई/एई का मूवमंेट रजिस्टर बनाने, एसएलओ कार्यालय के रिकार्ड रूम में सीसी टीवी कैमरे लगाने तथा कार्यालयों में साफ-सफाई रखने के निर्देश दिये गये।

इस मौके पर सीएमओ मनु जैन, सीएमएस डॉ. अमित राय, एसीएमओ एल.डी. सेमवाल, एसीएमओ दीपा रूबाली, अधिशासी अभियन्ता पीएमजीएसवाई सिंचाई खण्ड-प्रथम पवन कुमार, एडीआईओ सूचना भजनी भंडारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

Related posts

आरोप:-अधिकारी दफ्तरों से बाहर निकलेंगे तो दिखेंगी समस्याएं: बल्यूटिया

khabaruttrakhand

आज़ादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय उत्तरकाशी द्वारा ‘ भारतीय ज्ञान परंपरा के स्वर्णिम अध्याय व्याख्यान माला की कड़ी में रंगमंच औऱ सामाजिक सरोकार एवं आयुर्वेद की वर्तमान प्रसंगिकता विषय पर व्याख्यान आयोजित।

khabaruttrakhand

यहां केक काटकर कांग्रेसजनों ने मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights