khabaruttrakhand
अपराधआकस्मिक समाचारउत्तरकाशीउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीदेहरादूनराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरीस्वास्थ्य

ब्रेकिंग:-स्वतन्त्रता दिवस की 76 वीं वर्षगांठ जनपद में हर्षाेल्लास एवं धूमधाम से मनाई गई।

स्वतन्त्रता दिवस की 76 वीं वर्षगांठ जनपद में हर्षाेल्लास एवं धूमधाम से मनाई गई।

जिला मुख्यालय पर मुख्य कार्यक्रम प्रताप इंटर कॉलेज स्टेडियम बोराड़ी में कैबिनेट मंत्री/जनपद प्रभारी मंत्री प्रेम चन्द अग्रवाल की उपस्थिति में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के शहरी विकास एवं आवास, विधायी एवं संसदीय कार्य, जनगणना एवं पुनर्गठन मंत्री/जनपद प्रभारी मंत्री प्रेम चन्द अग्रवाल द्वारा प्रतिभाग कर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।

प्रभारी मंत्री जी द्वारा समस्त जनपद वासियों को स्वतन्त्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।

कैबिनेट मंत्री जी द्वारा शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर वीर शहीदों को नमन कर श्रद्धांजलि दी गई तथा वीर सपूतों की वीरांगनाओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

कैबिनेट मंत्री जी द्वारा ‘‘मेरी माटी मेरा देश‘‘ अभियान कार्यक्रम के तहत हाथ में माटी लेकर सभी उपस्थितों को पंचप्रण की शपथ दिलाई गई।

कैबिनेट मंत्री सहित अन्य गणमान्यों द्वारा स्टेडियम परिसर में पौधारोपण किया गया।

इस मौके पर मा. मंत्री जी सहित सभी गणमान्यों का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया।

मतदान जन जागरूकता हेतु मतदान की शपथ दिलाई गई। विभिन्न स्कूलों के छात्र छात्राओं द्वारा देशभक्ति से संबंधित सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल के माध्यम से जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

कैबिनेट मंत्री श्री अग्रवाल ने देश की रक्षा में अपना अमूल्य योगदान एवं सर्वस्व न्यौछावर करने वाले वीर सैनिकों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान है, इसकी गरिमा सदैव बनी रहे, इसका सम्मान हम सबका सम्मान है।

उन्होंने कहा कि  प्रधानमंत्री जी देश को विकसित राष्ट्रों की श्रेणी में लाने हेतु संकल्पबद्ध है।

कहा कि वर्ष 2047 में जब भारत 100वाँ स्वतंत्रता दिवस मना रहा होगा तब भारत एक विकसित राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान बना चुका होगा, इसके लिए उन्होंने सभी से देश प्रदेश के विकास में अपनी अहम भूमिका निभाने की अपेक्षा की।

उन्होंने बताया कि आज पूरा देश ‘हर घर तिरंगा‘ और ‘मेरी माटी मेरा देश‘ अभियान कार्यक्रम में बड़े उत्साह के साथ अपना योगदान दे रहा है।

साथ ही कहा कि सरकार जनता की समस्याओं के समाधान, अन्तिम छोर के व्यक्ति के विकास हेतु संकल्पबद्ध है।

मंत्री जी ने कहा कि मा. प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन एवं मा. मुख्यमंत्री जी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश निरंतर विकासोन्मुख है।

इससे पूर्व जिला कलेक्ट्रेट परिसर नई टिहरी में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया तथा समस्त जनपद वासियों को स्वतन्त्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।

देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर देने वाले वीर सपूतों को याद कर नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी गई।

वीरों के सपनों के भारत को बनाए रखने तथा देश को सर्वाेच्चतम स्तर पर ले जाने हेतु उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों को अपने अपने कार्य क्षेत्रांतर्गत कार्यों में सरलीकरण लाकर कार्य करने का संकल्प लेने को कहा गया। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार द्वारा पंचप्रण की शपथ दिलाई गई।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा प्रातः प्रभातफेरी, जनपद के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी इमारतों, स्कूलों पर ध्वजारोहण व राष्ट्रगान, ‘हर घर तिरंगा‘, ‘मेरी माटी मेरा देश‘ अभियान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर वीर सैनिकों को याद किया गया।

इस अवसर पर अध्यक्ष नगर पालिका नई टिहरी सीमा कृषाली, ब्लॉक प्रमुख जखणीधार सुनीता देवी, जिलाध्यक्ष भाजपा राजेश नोटियाल, जिलाध्यक्ष कांग्रेस राकेश राणा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी/कर्मचारी, मीडिया प्रतिनिधि, स्कूली बच्चे, व्यापार मंडल के प्रतिनिधि एवं क्षेत्रीय जनता मौजूद रहे।

Related posts

वैदिक फाउंडेशन साधनालय आश्रम ने डॉ फेडोरा तिबोर मिनिस्टर ऑफ़ रिलिजियस अफेयर्स हंगरी बुडापेस्ट मिनिस्ट्री को अयोध्या प्रभु श्री राम भगवान का विग्रह चित्र आशीर्वाद स्वरूप किया गया भेंट।

khabaruttrakhand

सरोवर नगरी नैनीताल में तमाम समस्याओं को लेकर आप पार्टी ने किया धरना प्रदर्शन राजनेतिक पार्टियों को जमकर कोसा।

khabaruttrakhand

देहरादून न्यूज़ :- सूबे के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शासकीय आवास में केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी तथा इस बॉलीवुड अभिनेता ने की भेंट।हुई इन बिन्दुओ पर चर्चा।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights