khabaruttrakhand
उत्तराखंड

Uttarakhand News: सरकारी लोन से कोई चला रहा पॉली फार्म तो कोई बना रहा जूट बैग, जानिए कहानी

Uttarakhand News: सरकारी लोन से कोई चला रहा पॉली फार्म तो कोई बना रहा जूट बैग, जानिए कहानी

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत अल्मोड़ा जिले के 12 लाभार्थियों से वर्चुअल संवाद किया। संवाद के दौरान लाभार्थियों ने सीएम को अपनी सफलता की कहानी सुनाई। किसी ने बताया कि सरकारी लोन लेकर वह पोल्ट्री फार्म चला रहा है तो किसी ने बताया कि जूट के बैग बनाकर उनकी अच्छी आजीविका हो रही है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नौ साल के कार्यकाल में समाज के हर वर्ग के लोगों को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाई गई और उनका लाभ समाज के अंतिम पंक्ति पर खड़े लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। विकसित भारत संकल्प यात्रा का मुख्य उद्देश्य यही है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को योजनाओं का पूरा लाभ मिले।

भारत संकल्प यात्रा का आयोजन
राज्य की सभी ग्राम पंचायतों तक विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। 2047 तक भारत हर क्षेत्र में दुनिया का विकसित देश बने, इस दिशा में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी अल्मोड़ा को निर्देश दिए कि पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत पात्र लोगों को पूरा लाभ मिल सके, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएं।

अल्मोड़ा के पान सिंह परिहार ने बताया कि उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड के तहत तीन लाख रुपये का लोन लिया था।
वे पोल्ट्री फार्म का कार्य कर रहे हैं। इस व्यवसाय से उनकी सालाना आठ से 10 लाख रुपये की आय हो रही है। प्रीति भंडारी ने बताया कि उन्होंने 2014 से मशरूम का कार्य शुरू किया। सरकार का इसके लिए पूरा सहयोग मिला। 2021 में दीन दयाल किसान कल्याण योजना से उन्होंने तीन लाख का लोन लिया। अभी उनकी संस्था से 26 महिलाएं जुड़ी हैं।

सीमा कुमारी ने बताया कि वे 2021 में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी। उन्हें सीआईएफ और आरएफ के तहत धनराशि मिली। उनके द्वारा अन्य महिलाओं के साथ जूट बैग बनाए जा रहे हैं। उनका सालाना लाभांश तीन से साढ़े तीन लाख रुपये का है। सभी लाभार्थियों ने इन विभिन्न योजनाओं का लाभ मिलने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार भी व्यक्त किया।

Related posts

मंगलवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजस्व एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों की मासिक बैठक की गई आहूत। जारी किए गए कई निर्देश।

khabaruttrakhand

जनपद में नशे के अवैध कारोबारियों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई। राकेश राणा।

khabaruttrakhand

जनपद की समस्त नागर निकायों की निर्वाचक नामावलियों में 01 जनवरी 2025 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे युवाओं के नाम सम्मिलित किए जायेंगे।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights