khabaruttrakhand
उत्तराखंड

उत्तराखंड के दौरे पर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, कही ये बात…

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रविवार को उत्तराखंड के दौरे पर पहुंचे हैं। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के साथ ऋषिकुल आयुर्वेद कॉलेज, हरिद्वार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के #MannKiBaat के 104 वें संस्करण को सुना। वहीं वह अब बीजेपी की कोर कमेटी की बैठक कर रहे है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार नड्डा का एकदिवसीय उत्तराखंड दौरा काफी खास है। लोकसभा चुनाव समेत अन्य चुनावों की तैयारियों की नब्ज टटोलेंने के लिए वह उत्तराखंड पहुंचे हैं। हरिद्वार में कई कार्यक्रमों में वो शामिल हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ हरिद्वार के ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 104 वां लाइव प्रसारण भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ सुना। इससे पहले जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत पार्टी के अधिकांश प्रमुख नेता ने उनका स्वागत किया।

बताया जा रहा है कि  शहर के एक होटल में भाजपा कोर कमेटी की बैठक भी आयोजित की गई है। इस  बैठक में भाजपा के अब तक के कार्यक्रमों की समीक्षा और आगामी कार्यक्रमों का निर्धारण किया जाएगा। पार्टी ने हारी हुई 23 विधानसभा सीटों की जिम्मेदारी सांसदों को सौंपी है। नड्डा हर विधानसभा में 10 हजार नए वोटर बनाने के अभियान की प्रगति के बारे में जानकारी ले सकते हैं। बैठक में हिस्सा लेने लिए पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज समेत कई नेता पहुंचे हैं।

 

Related posts

पेंशनरों की सुविधा हेतु व्हाट्सऐप सेवा शुरू। पेंशनरों को अब कोषागार आने की आवश्यकता नही, इस व्हाट्सऐप नंबर के माध्यम से अपनी समस्याओं का प्राप्त कर सकते है समाधान।

khabaruttrakhand

Uttarakhand: पदक विजेताओं की सीधे सरकारी नौकरी की मुराद जल्द होगी पूरी, अंतिम चरण में है प्रक्रिया

cradmin

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय गौ संरक्षण अनुश्रवण समिति की बैठक की गई आहूत । जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को दिए यह निर्देश।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights