khabaruttrakhand
उत्तराखंड

उत्तराखंडः रक्षाबंधन की इस दिन होगी छुट्टी, ये आदेश हुआ जारी…

रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर कंफ्यूजन है। ऐसे में इसे लगभग दो दिन यानी 30 और 31 अगस्त मनाया जा रहा है। ऐसे में ये भी परेशानी है कि किस दिन राजकीय कार्यालय और कोर्ट बंद रहेगे। बताया जा रहा है कि रक्षाबंधन के अवकाश को लेकर आदेश जारी किया गया है। देहरादून कोर्ट 31 अगस्त को बंद रहेंगे।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार जारी आदेश में लिखा है कि बार एसोसिएशन, देहरादून के प्रत्यावेदन, वादकारियों की सुविधा के दृष्टिगत एवं रक्षा बन्धन के पर्व का अवकाश राजकीय कार्यालयों एवं माननीय उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड नैनीताल में दिनांक 31.08.2023 को होने के फलस्वरूप जनपद देहरादून के न्यायालयों में दिनांक 31.08.2023 को रक्षाबन्धन का स्थानीय अवकाश घोषित किया जाता है।

इसके साथ ही आदेश में आगे लिखा है कि पूर्वदिश संख्या – 05/2023 दिनांकित 20.01.2023 में आंशिक संशोधन करते हुये दिनांक 23.11.2023 को घोषित इगास- बग्वाल का स्थानीय अवकाश निरस्त किया जाता है। दिनांक 31.08.2023 को नियत पत्रावलियां दिनांक 01.09.2023 को प्रस्तुत की जायेगी।

Related posts

आगामी सरस मेला की तैयारियों को लेकर डीएम एवं सीडीओ टिहरी ने किया मेला स्थल का निरीक्षण।”

khabaruttrakhand

जनपद टिहरी में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत दर्ज 578 आपत्तियो पर हुई जन सुनवाई।‘

khabaruttrakhand

टिहरी पुलिस की सूझबूझ से यहाँ बची दो व्यक्तियों की जान।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights