khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारआध्यात्मिकउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीदुनियाभर की खबरेदेहरादूनप्रभावशाली व्यतिमनी (money)राजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

ब्रेकिंग:-जाखणीधार ब्लॉक के इस ग्राम में इंटरलॉक्स टाईल्स निर्माण यूनिट का रिबन काटकर किया गया शुभारम्भ।

मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार एवं ब्लॉक प्रमुख जाखणीधार सुनीता देवी द्वारा बुधवार को संयुक्त रूप से जाखणीधार ब्लॉक के ग्राम मंदार में इंटरलॉक्स टाईल्स निर्माण यूनिट का रिबन काटकर शुभारम्भ किया गया।

इस मौके पर सीडीओ ने ‘मेरी माटी मेरा देश‘ कार्यक्रम के तहत ‘पंचप्रण और निष्पक्ष मतदान‘ की शपथ भी दिलाई।

इस मौके पर सीडीओ मनीष ने कहा कि सरकार का उद्देश्य महिलाओं को अधिकाधिक स्वरोजगार से जोड़ना है उन्होंने कहा कि पंचायतों का विकास आपसी समन्वय से हो सकता है।

वहीँ उन्होंने कहा कि मंदार में उत्पादित हो रही इंटर लॉकिंग टाइल्स की बिक्री अन्य विकासखंडों में भी कराई जाएगी।

मुख्यमंत्री पलायन रोकथाम योजना के अर्न्तगत जाखणीधार ब्लॉक के ग्राम मंदार में इंटर लॉकिंग टाइल्स निर्माण का कार्य शुरू हो गया है।

अब गांव में ही इंटर लॉकिंग टाइल्स बनाई जाएगी, मुख्यमंत्री पलायन रोकथाम योजना के इंटर लॉकिंग टाइल्स यूनिट की स्थापना की गई है।

राष्ट्रीय आजीविका मिशन से जुड़ी समूह की महिलाएं यूनिट का संचालन करेगी।
क्षेत्रीय ब्लॉक प्रमुख सुनीता देवी कहा कि महिलाएं छोटे-छोटे स्वरोजगार के माध्यम से ही आत्म निर्भर बन सकती है।

उन्होंने इंटर टाइल्स यूनिट के लिए रेत चुगान हेतु क्वारी की स्वीकृति देने की मांग की।

प्रधान संगीता रावत ने गांव में जंगली जानवरों से खेती सुरक्षा को फैंसिंग घेरबाड, खेल मैदान निर्माण सहित अन्य समस्याएं रखीं, सीडीओ ने समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिया।

ग्राम प्रधान संगीता रावत ने मेरा देश मेरी माटी के तहत मिट्टी का कलश ब्लॉक प्रमुख सुनीता देवी को भेंट किया।

जिला पंचायत राज अधिकारी एमएम खान ने एक अक्टूबर को एक घंटे तक प्रत्येक गांव में सामूहिक स्वच्छता अभियान चलाने की अपील की।

खंड विकास अधिकारी डीपी चमोली ने बताया कि मुख्यमंत्री पलायन रोकथाम के तहत करीब सात लाख की लागत से इंटर लॉकिंग यूनिट की गई है।

जबकि इससे पहले भी मन्दार में बेकरी और डेरी का प्रोजेक्ट भी संचालित किया जा रहा है।

यूनिट संचालन भूमि ग्राम समूह और खुशी समूह के दिनेश लाल और ममता देवी ने टाइल्स निर्माण के संबंध में जानकारी दी।

इस मौके पर उपजिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी, ब्लॉक मिशन मैनेजर रविन्द्र शर्मा, एरिया कार्डिनेटर दिव्या रमोला, एडीओ केआर रतूड़ी, संजय लिंगवाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य परमवीर पंवार, विजयपाल रावत, प्रभाकर भट्ट, प्रधान भागवत भट्ट, जमुना बडोनी, लक्ष्मी नाथ, वीरपाल रावत आदि उपस्थित थे।

 

Related posts

सोमवार को जिला सभागार नई टिहरी में जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल एवं मुख्य विकास अधिकारी वरूणा अग्रवाल ने जनता दरबार कार्यक्रम के तहत सुना लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को।

khabaruttrakhand

उत्तराखण्ड का प्रसिद्ध सिद्धपीठ श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले का हुआ शुभारंभ। इस कैबिनेट मंत्री ने किया मेले का उद्घाटन।

khabaruttrakhand

Uttarakhand: ये है Ajay Tamta का गोद लिया गांव: लोगों का दर्द सुनिए- मेरी उम्र 63 साल है, मैंने सांसद को कभी नहीं देखा

cradmin

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights