khabaruttrakhand
अपराधआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीदेहरादूनप्रभावशाली व्यतियू एस नगरराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

अंतर्राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण दिवस* के अवसर पर आपदाओं और पूर्व में घटित आपदाओं से सीख लेने की दी गयी सलाह , सभी को आपदाओं के प्रति सजग रहने को कहा गया।

*जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण टिहरी।*

जिलाधिकारी  टिहरी गढ़वाल के निर्देशन में जनपद टिहरी गढ़वाल के विभिन्न विद्यालयों के लिए प्रस्तावित प्रशिक्षण कार्यक्रम की श्रृंखला में दिनांक- 13 अक्टूबर 2023 को भिलंगना ब्लॉक के थाती कठुड पट्टी के रा०ई०काo कोट विशन में एक दिवसीय आपदा प्रबंधन एवं न्यूनीकरण / त्वरित राहत-बचाव कार्य एवं जगरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA), टिहरी गढ़वाल द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न किया गया।

*अंतर्राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण दिवस* के अवसर पर सभी को आपदाओं और पूर्व में घटित आपदाओं से सीख लेने की सलाह दी और सभी को आपदाओं के प्रति सजग रहने को कहा गया।

इस अवसर पर छात्र-छात्राओं/ विद्यालय कर्मियों सहित, लगभग 324 व्यक्ति उपस्थित थे, कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के अंतर्गत विद्यमान तथा संभावित प्राकृतिक आपदाओं जैसे भूकंप, भूस्खलन, त्वरित बाद, वनग्नि आदि के विषय मै जानकारी दी गई एवम आपदा के प्रकार, आपदा के दौरान और पश्चात की कार्यवाही के बारे मैं बताया गया।

आपदा प्रबंधन एवं अन्य महत्वपूर्ण जन-जागरूकता संबंधी जानकारियां भी दी गई। जैसे- उपकरणों की जानकारी, आपातकालीन स्ट्रेचर बनाना, प्राथमिक उपचार /CPR, आग से बचने के तरीके और बाढ़ से बचाव के तरीके, आदि संबंधित जानकारी के साथ जनपद आपातकालीन, राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र के टोल फ्री नंबर की जानकारी और विद्यालय परिसर के सुरक्षित स्थान एवं निकासी मार्गो की भी जानकारी दी गई।
प्रधानाचार्य श्री कमल नयन नौटियाल जी द्वारा भी सभी छात्र छात्राओं और उपस्थित कार्मिकों को संबोधित किया गया।

जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, टिहरी गढ़वाल।

Related posts

कुमाऊँ मंडल आयुक्त दीपक रावत ने वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से मंडल के जिला अधिकारियों से की वार्ता।

khabaruttrakhand

Uttarakhand: BJP 2024 का संकल्प पत्र बनाने को सभी वर्गों से लेगी सुझाव, जानें क्या बोले- प्रदेश अध्यक्ष भट्ट

cradmin

Uttarakhand: बिजली दरों में बढ़ोतरी के प्रस्ताव पर 19 फरवरी से जनसुनवाई, एक अप्रैल से लागू होंगी नई दरें

cradmin

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights