khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीदुनियाभर की खबरेदेहरादूनप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्वास्थ्यहरिद्वार

महिलाओं को स्तन कैंसर के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एम्स ऋषिकेश में सोमवार को जन स्वास्थ्य सभा का आयोजन किया जाएगा।

महिलाओं को स्तन कैंसर के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एम्स ऋषिकेश में सोमवार को जन स्वास्थ्य सभा का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा आम महिलाओं को स्तन कैंसर से संबंधित विभिन्न लाभकारी जानकारियां दी जाएंगीं ।

एम्स ऋषिकेश के शल्य चिकित्सा विभाग द्वारा आयोजित किया जा रहा यह वृहद कार्यक्रम 30 अक्टूबर (सोमवार) को संस्थान के मेडिकल काॅलेज ब्लाॅक के तृतीय तल पर प्रातः 9 बजे से शुरू होगा।

इस कार्यक्रम में आस-पास के क्षेत्रों में निवास करने वाली आम महिलाओं को भी आमंत्रित किया गया है।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जनरल सर्जरी विभाग के एडिशनल प्रोफेसर डाॅ. फरहानुल हुदा ने बताया कि कार्यक्रम तृतीय तल पर स्थित मिनी ऑडिटाॅरियम में आयोजित होगा।

इस कार्यक्रम के माध्यम से स्तन कैंसर से पीड़ित मरीजों सहित आम महिलाओं को स्तन कैंसर के लक्षणों की पहचान करना, कारणों और इसके इलाज व निदान के संबंध में विभिन्न लाभकारी जानकारियां देकर महिलाओं को स्तन कैंसर के प्रति जागरुक किया जाएगा।

वहीं इस अवसर पर उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर( डॉ.) मीनू सिंह सहित विभिन्न चिकित्सा संस्थानों के वरिष्ठ कैंसर विशेषज्ञ संबोधित करेंगे।

Related posts

विभिन्न विद्यालयों के प्रशिक्षण कार्यक्रमों की श्रृंखला में एवं आपदा प्रबंधन अधिकारी के कुशल नेतृत्व में एक दिवसीय आपदा संबंधी/त्वरित खोज बचाव कार्यक्रम।

khabaruttrakhand

जिलाधिकारी ने ली लैंड बैंक की समीक्षा बैठक” “भूमि विवरण श्रेणीवार UKGAMS पोर्टल पर दर्ज करने के निर्देश” “राजस्व प्रकरणों की स्थिति की भी की गई समीक्षा।

khabaruttrakhand

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खंडेलवाल ने जनता मिलन कार्यक्रम में सुनी लोगों की समस्याएं।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights