khabaruttrakhand
राजनीतिक

योगी सरकार ने पेश किया 28760 करोड़ का अनुपूरक बजट, आमने-सामने सत्ता पक्ष-विपक्ष

योगी सरकार ने पेश किया 28760 करोड़ का अनुपूरक बजट, आमने-सामने सत्ता पक्ष-विपक्ष

योगी सरकार ने बुधवार को विधानमंडल के दोनों सदनों में 28760.67 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया। बृहस्पतिवार को अनुपूरक बजट पर चर्चा होगी। चर्चा के दौरान सत्ता पक्ष व विपक्ष आमने-सामने आ सकते हैं।

बजट में एक तिहाई से ज्यादा धनराशि ऊर्जा क्षेत्र के लिए आवंटित की गई है। किसानों को मुफ्त बिजली देने के लिए 900 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। इसके पावरलूम बुनकरों को विद्युत दर में छूट देने के लिए 1000 करोड़ रुपये का इंतजाम किया गया है। पढ़ें अनुपूरक बजट की बड़ी बातें।

योगी सरकार ने अनुपूरक बजट में सड़क, बिजली और किसानों के साथ-साथ प्रदेश भर में राममय माहौल बनाने के लिए खजाना खोल दिया है। कुल 28760.67 करोड़ रुपये के इस बजट का करीब तीन चौथाई हिस्सा इन्हीं चार सेक्टरों पर खर्च होगा। लगभग 10 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान ऊर्जा क्षेत्र के लिए किया गया है।

इसमें किसानों को निजी नलकूपों से मुफ्त सिंचाई के लिए 900 करोड़ शामिल है। 4250 करोड़ रुपये से बदहाल सड़कों की सूरत बदली जाएगी। अयोध्या में बन रहे राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले पूरे प्रदेश का माहौल राममय बनाने की तैयारी है। इसके लिए बजट में ‘रामोत्सव’ की घोषणा की गई है, जिस पर 100 करोड़ खर्च होंगे।

Related posts

उप जिलाधिकारी प्रताप नगर द्वारा आगामी लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत एवं भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष पुनरीक्षण अभियान एवं समस्त पोलिंग स्टेशन मे व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए विधानसभा क्षेत्र प्रताप नगर के समस्त बूथ लेवल ऑफिसर एवं सुपरवाइजर के साथ समीक्षा की बैठक आयोजित।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-चौरास मंगसू पुल से एक व्यक्ति ने जीवीके जल विद्युत परियोजना की नहर में मारी कूद।

khabaruttrakhand

आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन, 2024 में शत प्रतिशत मतदान हेतु स्वीप गतिविधियों के तहत जन जागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित करवाए जा रहे विभागों के माध्यम से।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights