khabaruttrakhand
Crime storyDelhi NCRआकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीदेहरादूनराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवर

मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान में पुलिस ने पिछले दो माह में सैकड़ों अभियुक्तों को किया गिरफ्तार ,इतने करोड़ कीमत के मादक पदार्थ किये गए बरामद।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की “ड्रग फ्री उत्तराखण्ड“ की मुहिम का लगातार असर दिख रहा है।

मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान में पुलिस ने पिछले दो माह में 591 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। साथ ही ₹24.25 करोड़ कीमत के मादक पदार्थ बरामद किए गए हैं।

प्रदेश के पुलिस महानिदेशक श्री दीपम सेठ ने प्रदेश में कानून व्यवस्था के दृष्टिगत गढ़वाल व कुमाऊँ रेंज प्रभारी सहित समस्त SSP/SPs के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध की गयी कार्रवाई की समीक्षा की।

वहीं उन्होंने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाये गये विशेष अभियान में अब तक 427 अभियोग पंजीकृत किए गए हैं और 936.56 कि.ग्रा. मादक पदार्थ बरामद किये गये हैं।

समीक्षा बैठक में बताया गया कि अभियान के दौरान 26 अपराधियों को गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत निरुद्ध किया गया है।

अवैध रूप से अर्जित की गयी 15 अभियुक्तों की लगभग ₹1.74 करोड़ कीमत की सम्पत्ति अधिग्रहित की गयी।

इस विशेष अभियान को 31 मार्च, 2025 तक बढ़ाये जाने का निर्णय लिया गया है।

समीक्षा बैठक में अपर पुलिस महानिदेशक श्री वी. मुरूगेशन, श्री ए. पी. अंशुमान, श्री कृष्ण कुमार वीके, पुलिस महानिरीक्षक श्री नीलेश आनन्द भरणे सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

जनपद के दिव्यांगजनों हेतु विशेष शिविर का आयोजन 18 फरवरी को।

khabaruttrakhand

सेवा पखवाडा:- एम्स ऋषिकेश के यूरोलाॅजी विभाग और नगर क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में लोगों को अंगदान के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित।

khabaruttrakhand

अधिकारी रोस्टरवाइज प्रत्येक क्षेत्र में अपनी उपस्थिति करें दर्ज ,कचरा प्रबन्धन को गंभीरता से लेते हुए कूड़ा निस्तारण वाहनों का रोस्टर पंचायत सेक्रेटरी एवं प्रधानों को साझा करें।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights