khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीदुनियाभर की खबरेदेहरादूनराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

प्रधान संगठन जिलाध्यक्ष रविन्द्र राणा ने सीएम से मुलाकात कर सौंपा ज्ञापन।

प्रधान संगठन जिलाध्यक्ष रविन्द्र राणा ने सीएम से मुलाकात कर सौंपा ज्ञापन।


प्रधान संगठन टिहरी के जिला अध्यक्ष रविंद्र राणा ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर क्षेत्र की जन समस्याओं का ज्ञापन सौंपा।

इस ज्ञापन में मुख्य रूप से मंजखेत से मौरियाना तक 5 किलोमीटर अवशेष मोटर मार्ग नवनिर्माण की स्वीकृति, कोरोना से प्रभावित त्रिस्तरीय पंचायतों के कार्यकाल को एक राज्य एक चुनाव की तर्ज पर दो वर्ष बढ़ाए जाने, ताकि हरिद्वार का चुनाव भी एक साथ कराया जा सके, कार्यकाल समाप्ति के बाद पंचायत प्रतिनिधियों को सम्मानजनक पेंशन दिए जाने, ग्राम पंचायत मंजखेत में सामुदायिक बहुउद्देशीय भवन निर्माण कराने, राजकीय प्राथमिक विद्यालय मंजखेत के जीर्ण शीर्ण हो चुके विद्यालय भवन के पुनर्निर्माण सहित क्षेत्र की कई जन समस्याओं के निराकरण की मांग की।

इसके साथ ही जिलाध्यक्ष राणा ने कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, गणेश जोशी, रेखा आर्या सहित शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत को भी संबंधित विभागों की समस्याओं से अवगत करवाया और शीघ्र निराकरण की मांग की।

मुख्यमंत्री सहित अन्य मंत्रीगणों ने शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष रविन्द्र राणा, भास्कर सम्मल,दिनेश भजनियाल, राजेंद्र बिष्ट,श्याम सुन्दर सिंह, खीमानंद, गोपाल सिंह, देवी दत्त उपाध्याय सहित प्रधान संगठन के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

एसआईआर के तहत भेजे गए नोटिसों की सुनवाई जारी, जिला निर्वाचन अधिकारी लगातार कर रही हैं मॉनिटरिंग।

khabaruttrakhand

Uttarakhand Budget Session: आज से Uttarakhand विधानसभा का बजट सत्र शुरू, Dhami सरकार ला सकती है ये खास विधेयक

cradmin

कैदियों के लिए हेपेटाइटिस सी दवा लेकर हरिद्वार जेल पहुंचा ड्रोन ।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights