khabaruttrakhand
उत्तराखंड

Uttarakhand News : राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर प्रदेश में तैयारियां तेज, जानिए खास निर्देश

Uttarakhand News : राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर प्रदेश में तैयारियां तेज, जानिए खास निर्देश

मुख्यमंत्री धामी ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर लोगों से घरों में दीपोत्सव के साथ ही कलश यात्रा, राम कथा, घाटों की सफाई करने की अपील की। सीएम ने उत्तरायणी को इस बार अयोध्या समारोह की थीम पर आयोजित किए जाने के भी निर्देश दिए।

22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर उत्तराखंड में भी तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरायणी पर होने वाले कार्यक्रमों को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की थीम पर आयोजित किए जाने के निर्देश दिए। साथ ही लोगों से दीपोत्सव के साथ ही विभिन्न आयोजन इस अवधि में करने की अपील की।

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर पूरे देश में उत्साह का माहौल है। देवभूमि उत्तराखंड के लोगों में भी इस समारोह को लेकर विशेष उमंग एवं ऊर्जा का माहौल है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि उत्तरायणी को इस बार अयोध्या समारोह की थीम पर आयोजित किया जाए।

इसके अलावा उन्होंने लोगों से प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर घरों में दीपोत्सव करने की अपील की। साथ ही कहा कि इस अवधि में कलश यात्राओं के अलावा राम कथा आयोजित करने के साथ ही प्रमुख नदियों के घाटों की साफ-सफाई का अभियान चलाया जाए। इसके अलावा स्कूलों में राम के आदर्शों पर निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएं।

Related posts

Rishikesh AIIMS: घर में स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराएगा AIIMS का हब एंड स्पोक मॉडल, जानिए क्या है ये तरीका

cradmin

Haldwani Update: ‘हम पछताएं, कभी भी पत्थरबाजों का समर्थन नहीं करेंगे’, महिलाओं ने नगर मजिस्ट्रेट ऋचा के सामने अपना दुख व्यक्त

cradmin

ब्रेकिंग:-एम्स ऋषिकेश द्वारा की गई सफल रही, दुर्लभ शारीरिक विसंगति में की गई रोबोटिक गॉल ब्लेडर सर्जरी।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights