khabaruttrakhand
उत्तराखंड

Uttarakhand News: प्रदेश में खुलेगा पहला राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज, सरकार तलाश रही जमीन

Uttarakhand News: प्रदेश में खुलेगा पहला राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज, सरकार तलाश रही जमीन

Uttarakhand में पहला राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज खोला जाएगा। केंद्र सरकार ने भी इसकी सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। अब सरकार कॉलेज के लिए जमीन की तलाश कर रही है। इस कॉलेज के बनने से Uttarakhand के छात्रों को होम्योपैथिक की पढ़ाई के लिए दूसरे राज्यों में नहीं जाना पड़ेगा।

प्रदेश में अभी तक सरकारी क्षेत्र में एक भी होम्योपैथिक चिकित्सा का कॉलेज नहीं है। Uttarakhand को AYUSH हब बनाने की प्रदेश सरकार की योजना है। आयुर्वेद के साथ ही होम्योपैथिक चिकित्सा से इलाज कराने में मरीजों का भरोसा बढ़ रहा है। लेकिन, होम्योपैथिक डॉक्टर बनने के लिए प्रदेश के युवाओं को मेडिकल कॉलेज की पढ़ाई के लिए उत्तर प्रदेश, हिमाचल, राजस्थान, पंजाब, चंडीगढ़ समेत अन्य राज्यों में जाना पड़ रहा है।

वर्तमान में राज्य में एक निजी होम्योपैथिक कॉलेज संचालित हैं। जिसमें 50 सीटों की मान्यता है। प्रदेश सरकार ने होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा था। केंद्र से इसकी सैद्धांतिक सहमति मिल चुकी है। अब सरकार को मेडिकल कॉलेज के लिए जमीन का चयन करना बाकी है। आयुर्वेद विश्वविद्यालय हर्रावाला परिसर में होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज बनाने की संभावनाएं देखी जा रही है।

प्रदेश में 1100 होम्योपैथिक डॉक्टर पंजीकृत

होम्योपैथिक मेडिसिन बोर्ड में वर्तमान में 1100 सरकारी व निजी डॉक्टर पंजीकृत है। इसके अलावा होम्योपैथिक विभाग के अधीन 150 से अधिक डिस्पेंसरी संचालित हैं। जिनके माध्यम से लोगों को होम्योपैथी चिकित्सा उपलब्ध हो रही है।

केंद्र सरकार से होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज की सहमति मिल चुकी है। शीघ्र ही जमीन का चयन कर DPR बनाकर केंद्र को भेजी जाएगी। मेडिकल कॉलेज के लिए केंद्र सरकार बजट उपलब्ध कराएगी। -Dr. Pankaj Kumar Pandey, सचिव AYUSH

प्रदेश में बनेंगे AYUSH ग्राम

सीताराम ग्रुप ने चंपावत, कुमार ग्रुप ने नैनीताल के भवाली और ग्लोबल ग्रुप ने भी राज्य में AYUSH ग्राम बनाने का सरकार को प्रस्ताव दिया है। इसके लिए जमीन चयनित करने की प्रक्रिया चल रही है। वैश्विक निवेशक सम्मेलन के दौरान AYUSH क्षेत्र में 20 हजार करोड़ के निवेश एमओयू हुए थे। इसमें अब तक 33 प्रस्तावों पर 375 करोड़ की ग्राउंडिंग हो चुकी है।

Related posts

ब्रेकिंग:-जिलाधिकारी द्वारा सखी-वन स्टॉप सेंटर, जिला बाल संरक्षण इकाई, किशोर न्याय बोर्ड एवं बाल कल्याण समिति का किया गया औचक स्थलीय निरीक्षण।

khabaruttrakhand

धूमधाम से मनाया गया रवांई घाटी का राजकीय देवलंग पर्व जलाई गई सबसे लंबी मशाल।

khabaruttrakhand

Uttarakhand: प्रधानाचार्य के 692 पदों पर होगी विभागीय भर्ती, कोर्स तैयार, आयोग ने प्रस्ताव मंजूरी के लिए भेजा

cradmin

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights