khabaruttrakhand
उत्तराखंड

Haldwani Riots: Haldwani हिंसा पर CM की चेतावनी, बोले- किसी को भी देवभूमि का माहौल बिगाड़ने नहीं दिया जाएगा

Haldwani Riots: Haldwani हिंसा पर CM की चेतावनी, बोले- किसी को भी देवभूमि का माहौल बिगाड़ने नहीं दिया जाएगा

Haldwani शहर के बाहरी इलाकों से कर्फ्यू हटा लिया गया है, लेकिन बनभूलपुरा क्षेत्र में यह लागू रहेगा। CM Dhami ने बनभूलपुरा की घटना की निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार इसे लेकर गंभीर है। अराजकता व अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्रदेश के मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने अल्मोड़ा में आयोजित सभा में हल्द्वानी की घटना का भी जिक्र किया। बनभूलपुरा की घटना की निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार इसे लेकर गंभीर है। अराजकता व अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। दंगाईयों को उनके किए की सजा हर हाल में भुगतनी होगी।

यहां हुई सभा में प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि Uttarakhand को उसकी शांत फिजा के लिए देश विदेश में जाना जाता है। सभी धर्मों का सम्मान करने वाले प्रदेश में किसी भी वर्ग विशेष के लोगों के इस तरह के कृत्य को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसी को भी देवभूमि का माहौल बिगाड़ने का मौका कतई नहीं दिया जाएगा। बनभूलपुरा में हुई घटना के बाद उन्होंने स्वयं क्षेत्र का दौरा किया था। घायलों आदि से बातचीत कर उनके दर्द को जाना। घायल पुलिस कर्मियों में कई महिलाएं भी हैं।

दंगाईयों ने महिला तक को पीटकर मानवता को शर्मसार किया है। प्रशासनिक व पुलिस के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए जा चुके हैं। योजनाबद्ध तरीके से गिरफ्तारी व चिंहीकरण किया जा रहा है। किसी भी दंगाई को बक्शा नहीं जाएगा।

प्रदेश मुख्यमंत्री ने कहा कि दंगाईयों ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्यवाही कर रहे पुलिस के जवानों के साथ ही पत्रकार साथियों के साथ भी मारपीट की। उन पर न केवल पत्थर बरसाए गए वरन आग में दफन करने की नीयत से पेट्रोल बम फैंके व आगजनी कर उन्हें आग तक में झौंकने की कोशिश की। प्रदेश में अतिक्रमण समेत अराजकता को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मैं प्रदेश की जनता को आश्वासन देता हूं कि सरकार हर दंगाई को उसके किए की सजा जरूर देगी।

Related posts

अंग्रेजों के समय की बनी एक ओर कोठी आग की चपेट में आने से हो गई खाक ।

khabaruttrakhand

पेयजल संकट:-नई टिहरी पम्पिंग पेयजल योजना मे पर्याप्त पेयजल उपलब्ध न होने के कारण निम्न तिथियों/स्थानों पर पेयजल आपूर्ति रहेगी प्रभावित।

khabaruttrakhand

Kedarnath Dham: 10 मई को खुलेंगे बाबा केदार के कपाट, महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर घोषित हुई तिथि

cradmin

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights