khabaruttrakhand
उत्तराखंड

Silkiara Tunnel: सैनिक ट्यूब में जा रहे हैं, फिर कैमरा अंदर पहुंचा, प्रत्येक गति को मॉनिटर किया जाएगा

Silkiara Tunnel: सैनिक ट्यूब में जा रहे हैं, फिर कैमरा अंदर पहुंचा, प्रत्येक गति को मॉनिटर किया जाएगा

Silkyara Tunnel में डी-वाटरिंग शुरू होने में सप्ताहभर का समय लगेगा। सुरंग में फिर एक कैमरा पहुंचाया गया है, जिससे हर हलचल पर नजर रखी जाएगी। इसके अलावा सुरंग के अंदर भी सुरक्षात्मक कार्य किए जा रहे हैं। रविवार को तीसरे दिन भी जवान व श्रमिक पाइप से सुरंग के अंदर रहे।

बीते 12 नवंबर को यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन सिलक्यारा-पोलगांव सुरंग में भूस्खलन हादसे के बाद से निर्माण कार्य ठप है। केंद्र की अनुमति के बाद निर्माण शुरू करने के लिए गत दो दिनों से डी-वाटरिंग शुरू करने के लिए चरणबद्ध ढंग से काम किया जा रहा है, जिसके तहत सुरंग में मलबे के दूसरी तरफ भी सुरक्षात्मक कार्य शुरू कर दिए गए हैं। इसके तहत 265 से 275 मीटर चेनेज में कैनोपी तैयार की जा रही है।

इस काम के चलते डी-वाटरिंग शुरू होने में अभी सप्ताहभर का समय और लग सकता है। सुरंग में रेस्क्यू आपरेशन के बाद दोबारा एक कैमरा लगाया गया है, जिससे हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। कार्यदायी संस्था NHIDCL के महाप्रबंधक कर्नल दीपक पाटिल ने बताया कि मलबे के दूसरी तरफ भी सुरक्षात्मक कार्य किए जा रहे हैं। सुरंग के अंदर ट्रांसफॉर्मर को स्टार्ट करने के लिए हीटिंग व प्राइमिंग की जरूरत है, जिसमें सप्ताहभर का समय लगेगा। इसके बाद ही डी-वाटरिंग शुरू हो पाएगी।

निर्माण कंपनी को चौथी बार मिलेगा कार्य विस्तार

चिन्यालीसौड़। सुरंग के निर्माण कार्य में लगी नवयुगा कंपनी को चौथी बार कार्य विस्तार मिलेगा। GM कर्नल दीपक पाटिल ने बताया कि दिसंबर में कंपनी का कार्य विस्तार खत्म हो चुका है, लेकिन सुरंग निर्माण पूरा नहीं होने के चलते अब कंपनी को कार्य विस्तार देने की तैयारी है।बता दें कि 4.5 किमी लंबी सुरंग का निर्माण वर्ष 2019 में शुरू हुआ था, जो कि वर्ष 2022 में पूरा होना था।

Related posts

जिलाधिकारी ने ऑल सेन्ट कॉन्वेंट स्कूल प्रबंधन के साथ अभिभावकों की शिकायतों पर की बैठक।

khabaruttrakhand

नगर निगम ऋषिकेश के अंतर्गत लालपानी में निर्माणाधीन ट्रेंचिंग ग्राउंड प्लांट का शैलेंद्र सिंह नेगी नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश द्वारा किया गया निरीक्षण।

khabaruttrakhand

Lok Sabha Election 2024: वोट देने में बहना का क्या कहना…विधानसभा हो या लोकसभा, महिलाएं कर रहीं ज्यादा मतदान

cradmin

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights