khabaruttrakhand
उत्तराखंड

Uttarakhand Cabinet की बैठक में बजट प्रस्ताव सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा

Uttarakhand Cabinet की बैठक में बजट प्रस्ताव सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा

Uttarakhand Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami की अध्यक्षता मेंआज बुधवार को राज्य सचिवालय में प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक होगी। बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट प्रस्ताव पर चर्चा हो सकती है। बैठक में विधानसभा पटल पर रखे जाने वाले संशोधित विधेयक व वार्षिक प्रत्यावेदन और अन्य रिपोर्ट भी रखी जाएंगी।

कृषि व गैर कृषि भूमि में पेड़ काटने की अनुमति का प्रस्ताव भी बैठक में आ सकता है। इसके अलावा स्वास्थ्य, राजस्व, शिक्षा, शहरी विकास और आवास से संबंधित प्रस्तावों पर भी चर्चा हो सकती है। बता दें, Uttarakhand विधानसभा के 26 फरवरी से शुरू हो रहे बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण होगा। इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है।

कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में होगा निर्णय

विधानसभा की ओर से सभी विधायकों को पत्र जारी कर सदन में उठाए जाने वाले लोक महत्व की सूचनाएं मांगी गई है। प्रदेश सरकार ने बजट सत्र 26 फरवरी से एक मार्च तक तय किया है। प्रदेश सरकार की ओर से आम बजट सदन में कब पेश किया जाएगा। इसका निर्णय कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में लिया जाएगा। विधानसभा सचिवालय ने सभी विधायकों से नियम 53, 58, 299 और 300 के तहत उठाए जाने वाले मुद्दों की सूचना मांगी है।

पिछले सत्र में समान नागरिक संहिता (UCC) और राज्य आंदोलनकारियों व उनके आश्रितों को 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का विधेयक सदन में पेश करने से प्रश्न काल और कार्यस्थगन को स्थगित किया गया था। इस बार विधायक अपने क्षेत्र के मुद्दों को लेकर प्रश्न दे रहे हैं। अब तक विधानसभा सचिवालय को लगभग 300 प्रश्न प्राप्त हो चुके हैं।

Related posts

अच्छी खबर:- जौनसार बाबर की दो बालिकाओं का उत्तराखंड अंडर-19 क्रिकेट टीम में चयन।

khabaruttrakhand

Uttarakhand News: दो फरवरी को पूरी Dhami कैबिनेट अयोध्या जाएगी, श्री राम मंदिर के करेगी दर्शन

cradmin

Uttarakhand: 186 Atal उत्कृष्ट विद्यालयों की बोर्ड मान्यता बदलने का फैसला स्थगित, शिक्षक नियुक्ति के लिए स्क्रीनिंग परीक्षा आयोजित।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights