khabaruttrakhand
उत्तराखंड

Uttarakhand: लोकसभा की पांच सीटों पर BJP जल्द घोषित करेगी प्रत्याशी, 26 को संसदीय बोर्ड की बैठक

Uttarakhand: लोकसभा की पांच सीटों पर BJP जल्द घोषित करेगी प्रत्याशी, 26 को संसदीय बोर्ड की बैठक

लोकसभा की पांच सीटों पर BJP जल्द प्रत्याशी घोषित कर सकती है। पार्टी ने हर लोकसभा सीट के लिए दो पर्यवेक्षकों की तैनाती कर दी है। पर्यवेक्षक टिकट के दावेदारों से संपर्क साधेंगे और अपनी रिपोर्ट प्रदेश संसदीय बोर्ड को देंगे।

पार्टी प्रदेश संसदीय बोर्ड की बैठक 26 फरवरी को तय कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष के दो दिवसीय दौरे के दौरान मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष व पार्टी पदाधिकारियों के साथ इस संबंध में चर्चा हुई। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा, चुनाव को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में जबर्दस्त उत्साह है।

कहा, कई कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग सीटों पर टिकट की दावेदारी के आवेदन सौंपे हैं। किसी सीट पर पांच से अधिक तो कहीं चार आवेदन प्राप्त हुए हैं। आवेदन सौंपने का सिलसिला लगातार जारी है। भट्ट ने कहा, ये सभी आवेदन संबंधित लोकसभा सीट के पर्यवेक्षकों को सौंप दिए जाएंगे। पर्यवेक्षकों की टीम क्षेत्रीय भ्रमण कर नामों पर रायशुमारी करेगी।

कहा, इसके बाद वह नामों की सूची प्रदेश संगठन को सौंपेगी। यह सूची प्रदेश संसदीय बोर्ड बैठक में लाई जाएगी। यह बैठक 26 फरवरी को देहरादून में होगी, जिसमें सौंपे गए नामों के पैनल बनाकर केंद्रीय नेतृत्व को भेज दिए जाएंगे।

मार्च के दूसरे हफ्ते में आचार संहिता संभव

संभावना जताई जा रही कि Uttarakhand में पहले चरण में लोकसभा की पांचों सीटों पर मतदान हो जाएगा। इस लिहाज से राज्य में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने में बहुत ज्यादा समय शेष नहीं बचा है। माना जा रहा कि मार्च के दूसरे हफ्ते में चुनाव आयोग कभी भी चुनाव आचार संहिता की अधिसूचना जारी कर सकता है।

आचार संहिता से पहले प्रत्याशी घोषित कर सकती BJP

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, BJP पांचों लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा आचार संहिता लागू होने से पहले कर सकती है। इस संभावना को देखते हुए ही प्रदेश नेतृत्व ने प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विधायक, मंत्री, पूर्व CM टिकट के दावेदारों में

टिकट के दावेदारों के जो नाम BJP के हलकों में तैर रहे हैं, उनमें विधायक, मंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री के नाम शामिल हैं। इसके अलावा एक सीट पर दूसरे दल के एक दिग्गज चेहरे को पार्टी ज्वाइन कराकर प्रत्याशी बनाए जाने की अटकलें काफी तेज हैं। चर्चा यह भी है कि पांच में से दो सीटों पर पार्टी Dhami मंत्रिमंडल के दो मंत्रियों को मैदान में उतारा जा सकता है। हालांकि, इन सभी अटकलों पर पार्टी नेतृत्व का कहना है कि प्रत्याशियों के नाम केंद्रीय संसदीय बोर्ड में तय होने हैं।

Related posts

क्या आप भी चाहते हैं कि 7 दिन या उससे कम समय में YouTube पर 1000 सब्सक्राइबर और 4000 घंटे कैसे पूरा करे, देखे ये रिपोर्ट।

khabaruttrakhand

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से “मिशन शक्ति- बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” योजना के 10 वर्ष पूरे होने के अवसर पर एक विशेष जन-जागरूकता रैली का आयोजन।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंगः- विकास खंड कोटाबाग में मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री स्वरोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन ।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights