khabaruttrakhand
उत्तराखंड

CM Dhami: इस बात पर भड़के Uttarakhand के CM, अधिकारियों को लगाई फटकार; सभी की बात सुनकर जारी किया सख्त आदेश

CM Dhami: इस बात पर भड़के Uttarakhand के CM, अधिकारियों को लगाई फटकार; सभी की बात सुनकर जारी किया सख्त आदेश

Dehradun: प्रदेश में गुलदारों के बढ़ते हमलों की रोकथाम को लेकर वन विभाग के रवैये पर मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने सख्त रुख अपनाया है। रविवार को देहरादून के गलज्वाड़ी में गुलदार के हमले में 10 वर्षीय बच्चे की मौत की घटना के बाद मुख्यमंत्री Dhami ने सोमवार को वन विभाग के अधिकारियों को विधानसभा भवन स्थित कार्यालय में तलब किया और उन्हें कड़ी फटकार लगाई।

उन्होंने मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक को फील्ड में जाने और गुलदार के हमले रोकने को सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने वन विभाग के अधिकारियों के विदेश दौरों पर भी रोक लगाने के आदेश दिए हैं। पिछले कुछ दिनों में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में वन्यजीवों विशेषकर गुलदार के हमलों में तेजी आई है। इससे संबंधित क्षेत्रों में भय का माहौल है।

रविवार को देहरादून शहर के नजदीकी गलज्वाड़ी में हुई घटना के बाद वहां भी लोग भयभीत हैं। इन घटनाओं के आलोक में मुख्यमंत्री धामी ने सोमवार को प्रमुख सचिव वन आरके सुधांशु, वन विभाग के मुखिया प्रमुख मुख्य वन संरक्षक अनूप मलिक और मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक डा समीर सिन्हा को विधानसभा भवन स्थित कार्यालय में तलब किया।

घटनाओं की दैनिक रूप से मानीटरिंग करने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने प्रमुख सचिव वन को गुलदार समेत दूसरे वन्यजीवों के हमलों की घटनाओं की दैनिक रूप से मानीटरिंग करने के निर्देश दिए। साथ ही मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक को फील्ड में जाने का आदेश दिया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि किसी भी दशा में जन हानि नहीं होनी चाहिए।

इसके लिए जो भी आवश्यक कदम हैं, उठाए जाएं। साथ ही जनता को जागरूक किया जाए। उन्होंने कहा कि मानव वन्यजीव संघर्ष को देखते हुए वन विभाग 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहे। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में प्रशिक्षित क्विक रिस्पांस टीमें भेजने को निर्देशित किया। उन्होंने मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं की रोकथाम के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाने को निर्देशित किया।

Related posts

उत्तराखंड: रुड़की में ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे का शिकार, दो की गई जान, पिथौरागढ़ में कार खाई में गिरने से युवक की मौत

cradmin

High Court ने Uttarakhand के सरकारी स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर लगी रोक हटा दी, प्रबंधन समिति की याचिका के बाद राज्य सरकार के आदेशों को वैध ठहराया।

khabaruttrakhand

Uttarakhand: राज्यपाल ने UCC विधेयक राष्ट्रपति को भेजा, मुहर लगने के बाद राज्य में लागू हो जाएगा कानून

cradmin

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights