khabaruttrakhand
अपराधआकस्मिक समाचारउत्तरकाशीउत्तराखंडविशेष कवर

खोया मोबाइल फोन वापस पाकर लौटी मुस्कान, यहां पुलिस ने करीब 10 लाख की कीमत के मोबाइल किये बरामद।

खोया मोबाइल फोन वापस पाकर लौटी मुस्कान, यहां पुलिस ने करीब 10 लाख की कीमत के मोबाइल किये बरामद।
रिपोर्ट:- सुभाष बडोनी /उत्तरकाशी
राजा मामला उत्तरकाशी जनपद से सामने आया  है जहां पर उत्तरकाशी पुलिस की साइबर/SOG की टीम ने करीब 10 लाख की कीमत के 40 खोये हुए मोबाईल फोन बरामद किये हैं।

बरामद मोबाइल फोन को अर्पण यदुवंशी, पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी द्वारा फोन स्वामियों को वापस लौटाया गया।

वहीं SP उत्तरकाशी द्वारा फोन बरामद करने वाली टीम के कार्य की भी सराहना की गई।
पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी, प्रशान्त कुमार के निकट पर्यवेक्षण तथा एसओजी/साइबर प्रभारी प्रकाश राणा के नेतृत्व में उत्तरकाशी पुलिस की साइबर टीम द्वारा मोबाईल फोनों की रिकवरी की गयी है।
SP उत्तरकाशी द्वारा बताया गया कि पुलिस थाना/कोतवाली पर कई लोगों की मोबाईल गुम होने की शिकायतें प्राप्त होती रहती हैं।

जिनकी रिकवरी के लिए साइबर की टीम को निर्देश दिये गये थे।

साइबर टीम द्वारा रिकवर किये गये 40 मोबाइल को उत्तरकाशी पुलिस द्वारा वापस लौटाया गया है।

वहीं आजकल बहुत सी आपराधिक घटनाएं मोबाइल के जरिए हो रही हैं, ऐसे में लोगों का जागरुक होना बहुत जरुरी है।

किसी भी व्यक्ति से पुराना मोबाईल खरीदने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर लें अथवा किसी भरोषेमंद दुकान से ही मोबाइल फोन खरीदें।

नया मोबाईल फोन खरीदने पर उसका बिल एवं IMEI NO. अपने पास सुरक्षित रखें।
बाईट- अर्पण यदुवंशी, पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी।*

Related posts

Uttarakhand: 20 साल बाद पहली बार घाटे से उबरा रोडवेज, 56 करोड़ का मुनाफा; CM ने बताया गुड गवर्नेंस का उदाहरण

cradmin

विकास खण्ड थौलधार के नवनर्मित कार्यालय भवन कण्डीसौड़ के प्रांगण में बहुउद्‌देशीय शिविर व पूर्व प्रमुख थौलधार का सम्मान कार्यकम का किया गया आयोजन।

khabaruttrakhand

तीन राज्यों में BJP की प्रचंड जीत, Uttarakhand में चुनावी तैयारियों को मिली नई ऊर्जा; कार्यकर्ताओं में जोश की लहर

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights